फर्जी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की पोल खुलने के डर से शख्स ने पत्नी व 3 बेटियों की हत्या के बाद की आत्महत्या

Updated on 08-12-2021 09:15 PM

बर्लिन जर्मनी में एक शख्स ने फेक कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट लीक होने के डर से अपने पूरे परिवार की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। शख्स ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी का फर्जी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट बनवाया था। उसे इस बात का डर था कि मामला खुलने पर परिवार को अलग कर दिया जाएगा। बर्लिन के दक्षिण में कोएनिग्स वुस्टरहाउज़ेन में पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद घर से पति-पत्नी और तीन बच्चियों की लाशें बरामद की गईं। आत्महत्या करने वाले दोनों पति-पत्नी की उम्र करीब 40 साल थी, जबिक

बच्चियों की उम्र 10, 8 और 3 साल थी। पुलिस को मौके से एक लंबे पेज का नोट भी मिला है। इसमें डेविड आर नाम के व्यक्ति ने लिखा- मैंने अपनी पत्नी लिंडा के लिए जाली वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट बनवाया था। अभियोजक गर्नोट बैंटलोन ने बताया कि दंपति को डर था कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और बच्चियां लेनी, जेनी और रूबी को उनसे दूर कर दिया जाएगा।

जर्मनी में दो हफ्ते पहले नया कानून बना है। इसके तहत फेक कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट बनवाना क्राइम है। ऐसा करने पर एक साल की जेल और जुर्माना या दोनों ही सजा का प्रावधान किया गया है। जांचकर्ताओं को शक है कि शख्स ने अपनी पत्नी और बच्चियों को पहले गोली मारी, फिर खुद को भी शूट कर लिया। पुलिस को घर से एक गन भी मिली है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली इसी गन से चलाई गई है। पुलिस ने कहा कि शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही वास्तविकता का पता चल पाएगा।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.