द्वितीय विश्व युद्ध के टैंक के गोले पर गिरा शख्स

Updated on 04-12-2021 09:09 PM

लंदन ब्रिटेन में एक शख्स द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने के एक टैंक के गोले पर गिर गया। इस दुर्घटना में टैंक के गोले का नुकीला सिरा उसके प्राइवेट पार्ट में काफी अंदर तक घुस गया। घायल हालात में अस्पताल पहुंचे इस शख्स को देखने के बाद डॉक्टरों ने ब्रिटिश आर्मी के बम डिस्पोजल स्कॉड को बुला लिया। डॉक्टर लगभग 56 मिलीमीटर तक अंदर घुसे उस बम को छूने से डर रहे थे। यह घटना ग्लूसेस्टर में ग्लॉस्टरशायर रॉयल अस्पताल की बताई जा रही है।

अस्पताल की दुर्घटना और आपातकालीन इकाई ने हालात का जायजा लेने के बाद सेना के बम डिस्पोजल स्कॉड को बुलाया। घायल शख्स ने बताया कि उसे पुराने जमाने के युद्ध के हथियारों को इकट्ठा करने का शौक है। यह बम भी उसके निजी शस्त्रागार का ही हिस्सा था।

घायल शख्स ने बताया कि वह 80 साल पुराने इस बम को साफ करने के लिए बाहर निकाला था। अचानक उसका पैर फंस गया और वह उस गोले पर अजीब तरह से गिर गया। उसने बताया कि उसके निजी शस्त्रागार में यह बम पहले से मौजूद था। वह फर्श पर रखकर बाकी हथियारों को सही कर रहा था, अचानक वह गिर पड़ा। घायल अवस्था में उसे अस्पताल लेकर जाया गया।

एक  रिपोर्ट के अनुसार यह गोला टैंक के ऊपरी कवच को चीरने के लिए लिए डिजाइन किया गया था। इस गोले का सिरा काफी नुकीला और तेज था। सेना केविशेषज्ञ ने बताया कि ऊपरी सिरा धातु का एक टुकड़ा है, इसलिए उस व्यक्ति की जान को कोई खतरा नहीं है।

डॉक्टर आपरेशन कर उस बम के सिरे को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया था। इस केस के कारण कर्मचारियों, रोगियों या उनके साथ आने वाले लोगों के लिए कोई जोखिम नहीं था। रक्षा मंत्रालय ने भी कहा कि उन्होंने स्थानीय पुलिस के अनुरोध के बाद बम निरोधक दस्ते को भेजा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.