यार इतना दुख होता है, यार पाकिस्तान हार गया... कोई फूट-फूटकर रोया तो कोई हुआ बेहोश!

Updated on 24-10-2023 02:10 PM
नई दिल्ली: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। उसने बाबर सेना के 7 विकेट पर 282 रन के जवाब में 49 ओवर में 2 विकेट पर 286 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत से पूरा अफगानिस्तान रातभर जश्न मनाता रहा, जबकि पाकिस्तान में मातम छाया रहा। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं और पाकिस्तानी फैंस की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

एक वीडियो में एक छोटा फैन पाकिस्तान की हार पर यह कहते हुए फूट-फूटकर रोने लगा कि पाकिस्तान टीम से ऐसी उम्मीद नहीं थी। वीडियो में वह कहता है कि पाकिस्तान टीम से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वह हार गया। यार इतना दुख होता है... यार पाकिस्तान हार गया...। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा। एक अन्य वीडियो में एक फैन पाकिस्तान टीम की जर्सी फोल्ड करके अलमारी में रखता है और फिर सदमे से बदहवास होकर जमीन पर बैठ जाता है।

एक वीडियो में एक छोटा फैन पाकिस्तान की हार पर यह कहते हुए फूट-फूटकर रोने लगा कि पाकिस्तान टीम से ऐसी उम्मीद नहीं थी। वीडियो में वह कहता है कि पाकिस्तान टीम से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वह हार गया। यार इतना दुख होता है... यार पाकिस्तान हार गया...। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा। एक अन्य वीडियो में एक फैन पाकिस्तान टीम की जर्सी फोल्ड करके अलमारी में रखता है और फिर सदमे से बदहवास होकर जमीन पर बैठ जाता है।

अफगानिस्तान का पहला विकेट 22वें ओवर की पहली गेंद पर 130 रन पर गिरा जब गुरबाज शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर उसमा मीर के हाथों कैच हुए। इब्राहिम 190 के स्‍कोर पर 34वें ओवर में हसन अली का शिकार हुए। उन्‍हें मोहम्‍मद रिजवान ने कैच किया।

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बाबर आजम (92 गेंद में 74 रन) और ओपनर अब्दुल्ला शफीक (75 गेंद पर 58 रन) के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 282 रन का स्कोर खड़ा किया था। 42वें ओवर में 206 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद निचले क्रम में शादाब खान और इफ्तिखार अहमद के 40-40 रनों की तेज पारियों ने पाकिस्तान को 282 तक पहुंचने में मदद की। अफगानिस्तान की ओर से नूर अहमद ने 10 ओवर में 49 रन देकर तीन पाकिस्तानी बल्लेबाजों को आउट किया। नवीन-उल-हक ने दो और मोहम्‍मद नबी तथा अजमतुल्‍ला ओमरजई ने एक-एक विकेट लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.