मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब को उसके मालिक ग्लेजर बेचना चाहते हैं

Updated on 25-11-2022 04:36 PM

मैनचेस्टर
 20 बार इंग्लिश लीग में विजेता रहा मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब के मालिक अब इसे बेचना चाहते हैं। ग्लेजर परिवार ने इस क्लब को 17 साल पहले खरीदा था। ग्लेजर परिवार वित्तीय सलाहकारों के संपर्क में हैं। वे क्लब के आंशिक अधिकार, स्टेडियम और आधारभूत संरचनाओं में विकास के लिए निवेशक ढूंढ रहे हैं। मैनचेस्टर युनाइटेड के प्रशंसकों ने मालिकों के बदलाव की मांग की थी।

13 बार इंग्लिश प्रीमियर लीग का विजेता रहा मैनचेस्टर युनाइटेड पिछले पांच साल से एक भी ट्राफी नहीं जीत सका है। इसकी वजह से प्रशंसक ग्लेजर परिवार की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने 2017 में आखिरी बार यूएफा यूरोपा लीग और लीग कप जीता था। क्लब के निदेशक अवराम ग्लेजर और जोएल ग्लेजर ने कहा, 'क्लब की सफलता के इतिहास को बनाए रखने के लिए, बोर्ड ने संपूर्ण समीक्षा कर रणनीतिक बदलाव की रणनीति बनाई है।' हाई प्रोफाइल निवेशक इस क्लब को खरीदने की इच्छा जता सकते हैं। अगस्त में ब्रिटिश अरबपति और क्लब के लंबे समय से प्रशंसक रहे जिम रैटक्लिफ ने क्लब को खरीदने की इच्छा जताई थी। उस वक्त एलन मस्क ने भी मजाकिया लहजे में क्लब खरीदने की बात कही थी।

हालांकि, बुधवार को रसायनिक कंपनी इनियोस के चेयरमैन रैटक्लिफ ने मामले में टिप्पणी करने से मना कर दिया। मंगलवार दोपहर को क्लब के बेचने की घोषणा के बाद से न्यूयार्क ट्रेड में मैनचेस्टर युनाइटेड के शेयर 13 फीसद की बढ़त से शुरू होकर 14 फीसद तक बढ़ चुके हैं। एशियाई दिग्गज खासकर चीन के बड़े व्यापारी हाल के दिनों में अंग्रेजी क्लबों को खरीदने में रुचि दिखा चुके हैं। युनाइटेड के प्रीमियर लीग में पांचवें स्थान पर रहने से ग्लेजर परिवार दबाव में है। विश्व कप के बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग दोबारा शुरू हो जाएगा।

रोनाल्डो पर लगा दो मैच का बैन रोनाल्डो पर लगा दो मैच का बैन

मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर दो मैच का बैन और 50 हजार पाउंड (लगभग 49 लाख रुपये) का जुर्माना लगा है। उन्होंने एवर्टन में इंग्लिश प्रीमियर लीग के पिछले सत्र के एक मैच के बाद फैन के हाथ से उनका फोन फेंक दिया था। उनके ऊपर लगा यह बैन तब लागू होगा जब वह किसी देश में नए क्लब के साथ जुड़ेंगे। यह विश्व कप में लागू नहीं होगा। पुर्तगाल के 37 वर्षीय स्टार फुटबालर मंगलवार को मैनचेस्टर युनाइटेड से आपसी सहमति से बाहर हो गए। नौ अप्रैल को हार के बाद उनका फैन से विवाद हो गया था, इसके बाद उन्हें पुलिस की ओर से चेतावनी भी दी गई थी। इंग्लैंड की फुटबाल संघ ने उनपर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया, जिसके बाद उनपर यह कार्रवाई की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.