मंदाना करीमी नहीं जाएंगी ईरान, बताया- मैं भारत से नाराज हूं, मुझे कभी कोई सपोर्ट नहीं मिला
Updated on
06-03-2026 03:25 PM
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी बातों को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़ के पेश किया जा रहा है और ईरान की असली कहानी दुनिया को बताने की बजाय उनके बयानों को सनसनीखेज तरीके से पेश किया जा रहा है।
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अब इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है और सोशल मीडिया पर उनके विरोध में फैली बातों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने यह भी साफ किया कि आने वाले समय में वह भारत में रहेंगी भी या नहीं। वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने बताया कि उनके भारत छोड़ने की चर्चा हो रही है और लोगों को लग रहा है कि वह वापस ईरान जाने वाली हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि ईरान में वह बीते 10 साल से बैन हैं और वह भारत जरूर छोड़ेंगी, लेकिन वापस ईरान जाने के लिए नहीं। 'मैं भारत से नाराज हूं क्योंकि पिछले कुछ महीनों से मुझे भारत में कोई सपोर्ट नहीं मिला। मैं ईरानियों की आवाज को बुलंद करने के लिए मीडिया से बात कर रही हूं। '
मंदाना करीमी 2 महीने से फंसी हैं
भारत पर धोखा देने के आरोप पर एक्ट्रेस का कहना है कि पिछले कई महीनों से उन्हें भारत की तरफ से किसी तरह का कोई सपोर्ट नहीं मिला है और सुरक्षा कारणों की वजह से वो बीते 2 महीने से एक ही जगह पर फंसी हैं और अपने करीबी दोस्तों से दूर हैं। उन्होंने बताया कि उनके इवेंट्स भी कैंसिल हो चुके हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने पोस्ट में रजा शाह पहलवी को याद किया।
मंदाना करीमी ईरानियों के बारे में बोलीं
उन्होंने कहा, 'बातचीत मेरे लोगों के बारे में होनी चाहिए, उनकी परेशानियों के बारे में, ईरान के भविष्य के बारे में, और हमारे नेता रजा शाह पहलवी के बारे में, जिन्हें कई ईरानी इस शासन के पतन के बाद अपने देश के पुनर्निर्माण की उम्मीद के प्रतीक के रूप में देखते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस्लामी गणराज्य की सच्चाई क्या है और इस शासन का अंत क्यों होना चाहिए। जरूरी बात यह है कि उन ईरानियों की आवाज सुनी जाए जो स्वतंत्रता के लिए सब कुछ दांव पर लगा रहे हैं। मैं ईरान और अपने लोगों के बारे में बोलने से कभी पीछे नहीं हटूंगी। न आज, न कल, न कभी।'
मंदाना करीमी का दोस्तों ने छोड़ा साथ
बता दें कि मंदाना करीमी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि भारत में उन्हें काफी समय से काम नहीं मिल रहा और ईरान के हक में बोलने की वजह से मेरे कई दोस्तों ने मेरा साथ छोड़ दिया। यही कारण है कि वे भारत छोड़ना चाहती हैं।
मंदाना करीमी के बारे में
मंदाना करीमी ईरान के तेहरान में जन्मी थीं। इसके बाद 2010 में भारत आई थीं। यहां उन्होंने 2017 में एक्टर गौतम गुप्ता के भाई गौरव गुप्ता से शादी की थी लेकिन 2021 में तलाक दे दिया और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। साथ ही धर्म परिवर्तन कराने का भी इल्जाम लगाया था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…