मंधाना, दीप्ति बैश लीग में खेलेंगी

Updated on 27-09-2021 09:31 PM

सिडनी भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा अक्टूबर में होने वाले ऑस्ट्रेलियाई महिला बिग बैश लीग में खेलती नजर आयेंगी। मंधाना और दीप्ति गत चैंपियन सिडनी थंडर की ओर से खेलेंगी। इन दोनो ने ही सिडनी थंडर से करार किया है। ये दोनों ही अभी भारतीय टीम के साथ आस्ट्रेलिया में ही हैं और ऐसे में अगले माह 14 अक्टूबर से शुरू हो रही फ्रेंचाइजी लीग के लिए यहीं रहेंगी। बायें हाथ की सलामी बल्लेबाज मंधाना का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड काफी अच्छा है और उन्होंने मेजबान टीम के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में 94 गेंद में 86 रन की पारी खेली थी। यह इस साल एकदिवसीय में उनकी सबसे बड़ी पारी है.
मंधाना ने इससे पहले बिग बैश में होबार्ट हरिकेंस और ब्रिसबेन हीट की ओर से भी खेला है वहीं ऑलराउंडर दीप्ति पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं।

 यह दोनों भारतीय खिलाड़ी हीथर नाइट और टेमी ब्यूमोंट की जगह शामिल की गयी हैं। नाइट ने बिग बैश के पिछले सत्र में 446 रन बनाने के साथ साथ 10 विकेट भी लिए थे। वह सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं।

 वहीं सिडनी थंडर के हेड कोच ट्रेवर ग्रिफिन नाइट के टीम में नहीं रहने की वजह से निराश जरूर हैं. पर उन्होंने दीप्ति शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उसके आने से टीम बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि दीप्ति मैच विजेता खिलाड़ी है। उनके पास पावरप्ले में गेंदबाजी का भी अच्छा खासा अनुभव है। इसके अलावा वह डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी कर सकती हैं। वहीं मंधाना भी एक बेहतरीन बल्लेबाज है और उसे पता है कि कैसे रन बनाने होते हैं। मंधाना को पहले भी इस लीग में खेलने का अनुभव है जो और भी फायदेमंद रहेगा। मंधाना ने हाल ही में समाप्त हुई हंड्रेड लीग में भी शानदार बल्लेबाजी की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.