एकदिवसीय विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हैं मंधाना

Updated on 18-12-2021 07:34 PM

गुरूग्राम भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख बल्लेबाज स्मृति मंधाना की नजरें अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप पर लगी हैं। मंधान इससे पहले अपनी बल्लेबाजी में और निरंतरता लाना चाहती हैं। मंधाना के अनुसार वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पायी थीं हालांकि उसके बाद इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के दौरों पर अच्छी बल्लेबाजी कर अपना फार्म हासिल कर लिया।

 इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं की बिग बैश लीग में भी मंधाना का प्रदर्शन शानदार रहा था जिसमें उन्होंने एक शतक भी जड़ा था। खेल के सभी प्रारूपों में खेलती हैं और भारतीय टीम की कप्तानी की दावेदार है। माना जा रहा है कि विश्व कप के बाद जब टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान मिताली राज खेल को अलविदा कहेंगी तब मंधाना को ही कप्तानी मिलेगी। इस बल्लेबाज के अनुसार निरंतरता बनाए रखने के लिए थोड़ा स्वार्थी भी होना भी पड़ता है।

मंधाना ने कहा कि कोविड-19 के बाद लय हासिल करना कठिन था क्योंकि मैं डेढ़ साल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही थी। इसलिए लय में आने में थोड़ा समय लगा पर पिछली दो श्रृंखलाएं अच्छी रहीं हालांकि अभी भी सुधार की जरुरत है। मैं अपनी गेंद की टाइमिंग से खुश हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि टीम ने भी पिछले एक साल में काफी कुछ सीखा है जिससे हमें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.