सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में शुक्रवार को मणिपुर और रेलवे में होगा खिताबी मुकाबला

Updated on 08-12-2021 08:16 PM

कोझिकोड मणिपुर की टीम  सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गयी है। यहां उसका मुकाबला शुक्रवार को रेलवे से होगा। इससे पहले मणिपुर ने दूसरे सेमीफाइनल में ओडिशा को पेनल्टी शूट आउट में 3-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनायी।

मणिपुर और ओडिशा की टीम नियमित खेल और 30 मिनट के अतिरिक्त खेल के बाद भी  1-1 से बराबर थी जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूट आउट से हुआ। पेनल्टी शूट आउट में मणिपुर की तीन खिलाड़ियों ने गोल किये जबकि ओडिशा की कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर पायी। वहीं पहले सेमीफाइनल में रेलवे ने भी पेनल्टी शूट आउट में मिजोरम को 6-5 से पराजित किया। इस मैच में भी नियमित और अतिरिक्त समय के बाद तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर थी पर पेनल्टी शूट आउट में रेलवे ने बाज मार ली।

अब शुक्रवार को होने वाली खिताबी मुकाबले में दोनो ही टीमें जीत के लिए उतरेंगी। मणिपुर के साथ हुए मैच में ओडिशा ने 11वें मिनट में पापकी देवी के आत्मघाती गोल की बदौलत बढ़त बनाई पर किरणबाला चानू ने ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल कर मणिपुर को बराबरी दिला दी। दोनों टीमें ने इसके बाद कई हमले किए पर गोल करने में सफलता नहीं हुईं। पेनल्टी शूट आउट में मणिपुर के लिए पहले तीन प्रयास में बेबीसाना देवी, रोजा देवी और सुल्ताना एमएस ने गोल किये जबकि ओडिशा की खिलाड़ी गोल करने में विफल रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.