कुमकुम भाग्य' में नजर आएंगे मनीष खन्ना

Updated on 04-07-2020 12:52 AM

मुंबई / जहां देश भर में लॉकडाउन धीरे-धीरे खुल रहा है और लोग एक नए सामान्य की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं जी टीवी ने भी अपने शोज़ की शूटिंग शुरू कर दी है। अब यह चैनल अपने दर्शकों को उनके प्यारे किरदारों से जोड़ने के लिए तैयार है, जो उनके पसंदीदा डिनर टेबल साथी बन गए हैं। इस चैनल के सबसे लोकप्रिय शोज़ में से एक कुमकुम भाग्य की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और अब दर्शकों को यह देखने का बेसब्री से इंतजार हैं कि रणबीर (कृष्णा कौल) और प्राची (मुग्धा चाफेकर) की जिंदगी में आगे क्या होने वाला है।

लॉकडाउन से पहले इस शो में दिखाया गया था कि रणबीर के द्वारा अपने प्रति प्यार का इजहार किए जाने के बाद से प्राची ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी और वो इस बात से भी इनकार कर रही थी कि उसे भी रणबीर से प्यार है। दरअसल, रणबीर की शादी माया से होने वाली है! लेकिन उसकी दादी दलजीत और मां पल्लवी, मॉल में रणबीर और प्राची के बीच आकर्षण देखते हैंक्या वो समय रहते रणबीर और माया की सगाई रोकने का फैसला करेंगे? बहरहाल, 13 जुलाई से प्रसारित होने वाले ताजा एपिसोड्स में कुछ दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे और कहानी में ऐसा ही एक रोमांचक मोड़ आएगा नए किरदार दुष्यंत सिंह चौबे की एंट्री से, जिसे कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर टीवी स्टार मनीष खन्ना निभाने जा रहे हैं।

यह मंझे हुए एक्टर कुमकुम भाग्य के कलाकारों के बीच शामिल होने जा रहे हैं, जिनके आने से रणबीर और प्राची की जिंदगी में हलचल मच जाएगी। वो माया के अंकल का रोल निभाएंगे, जो रणबीर और प्राची की जिंदगी में बहुत-सी मुश्किलें खड़ी कर देते हैं। एक ग्रे किरदार के रूप में कहानी में उनका एक अहम रोल होगा और वो इस रोल को लेकर खासे उत्साहित भी हैं।

कुमकुम भाग्य के कलाकारों में शामिल होने पर मनीष खन्ना बताते हैं, “कुमकुम भाग्य भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शोज़ में से एक है और ऐसे शो में आना सम्मान की बात है। 'इश्क सुभान अल्लाह' के बाद जी टीवी के इस शो में यह मेरा लगातार दूसरा नेगेटिव रोल है। मुझे यकीन है कि दर्शक मेरे द्वारा रणबीर और प्राची की जिंदगी में लाए जाने वाले उतार-चढ़ावों को एंजॉय करेंगे। हम पहले ही शूटिंग शुरू कर चुके हैं और मैं सेट पर वापस लौटकर वाकई बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूंमैं उस पल का अब और इंतजार नहीं कर सकता, जब 13 जुलाई से दर्शक इस शो में कुछ नए मोड़ देखेंगे।"

एक रोमांचक मोड़ पर मनीष खन्ना की एंट्री देखने के लिए ट्यून-इन करें 'कुमकुम भाग्य', शुरू हो रहा है 13 जुलाई से, सिर्फ ज़ी टीवी पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है।…
 09 June 2026
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
 09 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने हाल ही में असित कुमार मोदी के साथ अपने रिश्ते के…
 09 June 2026
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
 09 June 2026
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
 09 June 2026
'बॉर्डर 2' से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज…
 08 June 2026
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
 08 June 2026
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी…
 08 June 2026
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्‍सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…
Advt.