सिगरेट पीती दिखीं मनीषा रानी, शो 'हाल-ए-दिल' का क्लिप देख चीख रहे लोग- आखिर आपने पूजा भट्ट को साबित कर ही दिया

Updated on 10-07-2025 02:38 PM
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में नजर आ चुकीं मनीषा रानी ने लोगों के दिलों पर जो तब जादू चलाया है उसका नशा अब तक बरकरार है। मनीषा यूं तो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पर्सनल वीडियोज़ को लेकर छाई रहती हैं लेकिन इस बार उनके लेटेस्ट शो के क्लिप की चर्चा हो रही है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की है ।

मनीषा रानी ने अपने इस शो का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो सिगरेट पीती दिख रही हैं। बता दें कि इस शो में मनीषा और हर्षद अरोड़ा शादीशुदा कपल के तौर पर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में इंदु का किरदार निभा रहीं मनीषा जब सिगरेट पीती हैं तो निशांत वर्मा उन्हें रोकते हैं। इसके बाद दोनों के बीच कुछ नजदीकियां बढ़ती है और फिर आखिर में वो जोर-जोर से रोती नजर आ रही हैं।

कहां देख सकते हैं मनीषा रानी का ये शो

मनीषा अपने पति विवेक (हर्षद अरोड़ा) को लेकर रो पड़ती हैं और अपनी कहानी कहती हैं। वो कहती है, 'हमारा धोखा और हमें कुछ दिखा ही नहीं।' मनीषा ने इस क्लिक को शेयर करते हुए कहा है कि आप ये शो हर सोमवार और बुधवार को शाम 5 बजे @dreamiyatadramaa यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

आपने पूजा भट्ट की बातों को गलत साबित किया कि आप हीरोइन मटीरियल नहीं

इस क्लिप को देखकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने कहा- बाबू, तुमने पूरा हाल ए दिल में कमाल कर दिया है। एक और ने कहा- हमें आप पर गर्व है मनीषा, आपके एक्सप्रेशंस, आपका परफॉर्मेंस बहुत ज्यादा अच्छा है, आपने पूजा भट्ट की बातों को गलत साबित किया और प्रूव कर दिया है कि आप हीरोइन मटीरियल हैं। कइयों ने लिखा है- लग नहीं रहा कि ये पहली बार एक्टिंग कर रहीं मनीषा, क्या कमाल का हुनर है इनमें।

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने किया है प्रड्यूस

यहां बता दें कि मनीषा इस शो में हर्षद अरोड़ा, निशांत वर्मा और जेनिफर इमैनुएल के साथ 'हाले दिल' से एक्टिंग की शुरुआत की है। वो इस शो में इंदु के किरदार में हैं। इस शो को रवि दुबे और सरगुन मेहता ने 'ड्रीमियाता ड्रामा' के बैनर तले प्रड्यूस किया है। इस शो का पहला एपिसोड 6 जून को आया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.