
इंदौर : पंजाबी म्यूज़िक में अपने बढ़ते प्रभाव के साथ अमेरिका स्थित गायक-गीतलेखक, मनसिमरन संधू ने वापसी करते हुए अपना लेटेस्ट सिंगल, दीवानी मस्तानी पेश किया है। इस ट्रैक में वो एक बहुत ही निजी एहसास लेकर आए हैं और बता रहे हैं कि किसी के प्यार में पूरी तरह डूब जाने पर कैसा महसूस होता है। यह एक ऐसी स्थिति होती है, जब प्यार कोई एहसास नहीं रह जाता है, बल्कि आपकी पूरी दुनिया बन जाता है। इस गाने को लिखने वाले और कंपोज़ करने वाले खुद मनसिमरन हैं। इसका निर्माण हितेन ने किया है। इस गाने में मधुर धुनों के साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाली लय है। धीरे-धीरे गाने की तीव्रता बढ़ती जाती है और यह एक गहरे एवं लगभग पूरी तरह से आध्यात्मिक अनुभव में बदल जाता है। दीवानी मस्तानी के मूल में प्यार का एक ऐसा रोमांटिक अंदाज है, जो बिल्कुल काल्पनिक महसूस होता है, लेकिन फिर भी इस एहसास को खुद से दूर नहीं किया जा सकता है क्योंकि इसके एक-एक क्षण में असीम शांति का अनुभव मिलता है। जैसे-जैसे ट्रैक आगे बढ़ता है, कव्वाली से प्रेरित शैली के साथ इसकी भावनात्मक गहराई बढ़ती चली जाती है और चाहत पूरी तरह से समर्पण में बदल जाती है। इस गाने के बारे में मनसिमरन संधू ने कहा, ‘‘दीवानी मस्तानी एक वास्तविक जगह से निकला है। यह ऐसे प्यार के प्रति समर्पित हो जाने के बारे में है, जिस पर आपका कोई नियंत्रण नहीं होता है, और जो लगभग काल्पनिक महसूस होता है। मेरा मानना है कि हर किसी ने अपने जीवन में कभी न कभी इस प्यार का अनुभव किया होगा, जब आपके मन में केवल एक इंसान बस जाता है और बाकी सब-कुछ धुंधला हो जाता है। मैं चाहता था कि इस गाने में ठीक वैसा ही महसूस हो, वही सच्चा और बहुत ज्यादा गहरा एहसास मिले।’’
मनसिमरन संधू इस समय शिकागो में रहते हैं। वो सुर्खियों में पहली बार तब आए, जब उन्होंने रियलिटी शो, राईज़िंग स्टार में उद्योग के दिग्गजों और अपने आदर्श, दिलजीत दोसांझ के सामने परफॉर्म किया। तेरे पीछे, मिलदे मिलदे और हुजूर जी जैसे ट्रैक्स के साथ वो ऐसे गीत बना रहे हैं, जिनमें आधुनिक प्रोडक्शन के साथ भावुक कहानियाँ भी शामिल हैं। दीवानी मस्तानी उनके गानों के सफर में एक और गहरा व दिलचस्प मोड़ है। दीवानी मस्तानी के साथ मनसिमरन जज्बातों की दुनिया में उतर रहे हैं और एक ऐसा प्यार पेश कर रहे हैं, जो थमता नहीं, बल्कि धीरे-धीरे बढ़ता चला जाता है और आपके दिलोदिमाग पर छा जाता है, जिससे बचना असंभव है। दीवानी मस्तानी सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हो गया है। मनसिमरन संधू अमेरिका में रहते हैं। वो संगीत के क्षेत्र में नई आवाज बनकर उभर रहे एक पंजाबी कलाकार हैं। अपनी भावुक आवाज और ईमानदार स्टोरीटैलिंग के साथ उनका संगीत आधुनिक प्रभाव और भावनाओं का बेहतरीन तालमेल पेश करता है। राईज़िंग स्टार के रूप में प्रसिद्धि पाने के बाद ट्रैक्स के लगातार बढ़ते हुए पोर्टफोलियो के साथ मनसिमरन उन नए कलाकारों में से एक हैं, जो सच्ची भावनाओं के माध्यम से श्रोताओं से जुड़ रहे हैं।