मस्क और बेजोस स‎हित कई अरबपतियों की संपत्ति कम हुई

Updated on 03-07-2022 09:19 PM

वाशिंगटन विश्व के सबसे अमीर एलन मस्क की दौलत करीब 62 अरब डॉलर कम हुई है तो जेफ बेजोस की संपत्ति में लगभग 63 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति में आधे से ज्यादा की गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आकलन के मुताबिक 2022 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में दुनिया के 500 शीर्ष अमीरों को 14 खरब डॉलर का नुकसान हुआ। यह वैश्विक अरबपति वर्ग के लिए अब तक की सबसे बड़ी छमाही गिरावट के रूप में दर्ज हुई है।

कोरोना के बाद वाली समयावधि में यह सबसे तेज गिरावट है। इसमें टेक कंपनियों से लेकर क्रिप्टोकरेंसी तक हरेक मूल्य को स्लैश कर दिया गया है। बढ़ी हुई महंगाई से निपटने के लिए नीति निर्माताओं द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने के कारण कुछ ऊंचे मूल्य वाले शेयर और अरबपति बड़ा नुकसान झेल रहे हैं। टेस्ला आईएनसी की पिछली तिमाही अब तक की सबसे खराब थी। अमेजन आईएनसी को डॉट-कॉम बबल के बाद से सर्वाधिक नुकसान हुआ।

 ब्लूमबर्ग अरबपति सूची के अनुसार टेस्ला के सह-संस्थापक एलन मस्क के पास अब भी सर्वाधिक 208.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। अमेजन के मालिक जेफ बेजोस 129.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अरनॉल्ट 128.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं, इसके बाद बिल गेट्स 114.8 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.