अगले सत्र के लिए टीम में बदलाव कर सकती हैं कई फ्रेंचाइजी

Updated on 07-11-2021 08:24 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र में दो नई टीमों के शामिल होने से एक बड़ी नीलामी रखी जाएगी। इसमें कई टीमें भी बदलाव करेंगी। फ्रेंचाइजी को नीलामी से पहले तय संख्या में कुछ खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति दी गयी है। आईपीएल 2022 के लिए होने वाली इस मेगा-नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी अपने अहम खिलाड़ियों को बनाए रखना चाहेंगी। एक फ्रेंचाइजी को 4 खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति होगी, जबकि दो नई टीमों को नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों के चयन की अनुमति रहेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ फ्रेंचाइजी अपने युवा खिलाड़ियों को भी बरकरार रख सकती है। युवा खिलाड़ी ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ को आईपीएल टीमें बरकरार रख सकती हैं। ईशान मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं जबकि ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं जबकि पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की खराब फार्म को देखते हुए मुंबई उसे शायद ही बरकरार रखेगी। ऋतुराज ने इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं। वहीं ईशान का इस सत्र में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह 241 रन ही बना पाए। पृथ्वी ने  479 रन बनाए। ऋतुराज 20 लाख रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए थे और फ्रेंचाइजी उन्हें बनाए रखना चाहेगी। सीएसके ने कहा है कि वह कप्तान के तौर पर महेन्द्र सिंह धोनी को बरकरार रखेगी। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी उनकी टीमें आरसीबी और मुम्बई इंडियंस बरकरार रखेगी।

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की ओर से सीवीसी कैपिटल ने किया पहला भुगतान

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र के लिए अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की ओर से बोली लगाने वाली सीवीसी कैपिटल ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को 75 करोड़ रुपए का भुगतान किया है, जो एक फ्रेंचाइजी द्वारा बोली जीतने के बाद जरुरी है। समझौते के अनुसार दो नई फ्रेंचाइजियों को जनवरी 2022 के पहले हफ्ते में अपनी बोली राशि का 30 फीसदी भुगतान करना होगा। सीवीसी ने 5625 करोड़ रुपए में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी, जबकि आरपीएसजी ग्रुप ने 7090 करोड़ में लखनऊ फ्रेंचाइजी खरीदी है हालांकि ब्रिटिश सट्टेबाजी कंपनी में निवेश के कारण सीवीसी कैपिटल्स की बोली पर अब भी संदेह किया गया है और इसके बाद ही यह अटकलें सामने आईं थी कि बीसीसीआई पूरे सौदे की समीक्षा करेगा क्योंकि भारत में सट्टेबाजी फर्मों के साथ संबंध को अवैध माना जाता है हालांकि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने अब तक इस मामले में कोई बात नहीं कही है।

किसी नई टीम के कप्तान बन सकते हैं श्रेयस

दिल्ली कैपिटल् के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आईपीएल के 2022 सत्र में किसी नई टीम के कप्तान बन सकते हैं।  श्रेयस इसी कारण नीलामी में शामिल होना चाहते हैं। आईपीएल के अगले सत्र में दो नई टीमें रही हैं जिन पर इस बल्लेबाज की नजरें हैं। अय्यर ने पिछले सत्र में अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाया था। वह चोटिल होने के कारण आईपीएल 2021 के पहले चरण में टीम से बाहर थे। दूसरे चरण में उन्हें एक बल्लेबाज के रुप में टीम में जगह मिली थी। तब उनकी जगह ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार अय्यर टीम की अगुआई करना चाहते थे पर ऋषभ के इस सत्र शानदार कप्तानी करने के बाद दिल्ली कैपिटल् में उन्हें इसकी संभावना कम ही नजर रही है। आईपीएल 2022 में अहमदाबाद और लखनऊ 2 नई फ्रेंचाइजी डेब्यू करेंगी और इसे देखते हुए अय्यर दिल्ली से अपने को अलग करके नीलामी में उतरेंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल् के साथ अय्यर का सफर साल 2015 में शुरू हुआ था और साल 2018 में गौतम गंभीर के सत्र के बीच में ही कप्तानी से हटने के बाद अय्यर को कप्तान बनाया गया था। इसके बाद से ही अय्यर ने बेहतरीन तरीके से टीम की कप्तान की और दो बार टीम को प्लेऑफ में भी पहुंचाया। अय्यर की कप्तानी में दिल्ली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2020 का खिताबी मुकाबला खेला था, मगर टीम इसमें 5 विकेट से हार गयी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.