लौह पुरुष सरदार पटेल की जंयती पर राष्ट्रपति कोविंद, गृहमंत्री सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Updated on 31-10-2021 07:37 PM

नई दिल्ली लौह पुरुष के नाम से ख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर देश कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। गुजरात स्थित उनकी स्टैच्यू यूनिटी पर रविवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर खास समारोह हो रहा है। इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध् प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई अन् नेताओं ने सरदार पटेल को नमन किया है।

दिल्ली स्थित पटेल चौक पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया है। यहां कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ ही कई केंद्रीय मंत्री भी यहां उपस्थित रहे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से ट्वीट करके भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने लिखा, ‘लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।  देश की एकता के प्रतीक, सरदार पटेल का हमारे अग्रणी राष्ट्र निर्माताओं में उच्च स्थान है। नैतिकता पर आधारित कार्य-संस्कृति की स्थापना तथा राष्ट्र-सेवा के लिए देशवासी सरदार पटेल के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा, ‘मातृभूमि के लिए सरदार साहब का समर्पण, निष्ठा, संघर्ष और त्याग हर भारतवासी को देश की एकता और अखंडता के लिए खुद को समर्पित करने की प्रेरणा देता है। अखंड भारत के ऐसे महान शिल्पी की जयंती पर उनके चरणों में वंदन समस्त देशवासियों कोराष्ट्रीय एकता दिवसकी शुभकामनाएं।उन्होंने कहा, सरदार पटेल का जीवन हमें बताता है कि कैसे एक व्यक्ति अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, लौह नेतृत्व और अदम्य राष्ट्रप्रेम से देश के भीतर की सभी विविधताओं को एकता में बदल कर एक अखंड राष्ट्र का स्वरूप दे सकता है। सरदार साहब ने देश के एकीकरण के साथ आजाद भारत की प्रशासनिक नींव रखने का भी काम किया।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘आधुनिक भारत के निर्माता भारतरत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर नमन एवं उनके स्मरण में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं।  राष्ट्र की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने और देश के एकीकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय और पीढ़ियों तक के लिए प्रेरणादायी है।

मध् प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है। वल्लभभाई पटेल भारत की 562 रियासतों का विलय कर एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के स्वप्न को साकार करने वाले देश के महान सपूत, सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!’ वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा, ‘आधुनिक भारत के शिल्पीभारत रत्नलौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर कोटिशः नमन। आजादी के बाद उन्होंने देश को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधा। आइए, उनके आदर्शों पर चलते हुएएक भारत-श्रेष्ठ भारत-आत्मनिर्भर भारतके निर्माण के लिए हम पुनः संकल्पित हों।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.