मराठा आंदोलन; आजाद मैदान से 125 टन कचरा निकला:प्रदर्शनकारियों ने 5 दिन में जमा किया था

Updated on 03-09-2025 05:30 PM

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बुधवार को बताया कि 29 अगस्त से 2 सितंबर तक चले मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान आजाद मैदान और उसके आसपास के इलाकों से 125 मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा निकला। 5 दिनों तक कुल 466 कर्मचारी सफाई में लगे हुए थे।

न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए, BMC के एक अधिकारी ने बताया कि 29 अगस्त को आंदोलन के पहले दिन मैदान से चार मीट्रिक टन कचरा निकला था। 30 अगस्त को 7 मीट्रिक टन, 31 अगस्त और 1 सितंबर को 30-30 टन कचरा जमा हुआ था। 2 सितंबर को सबसे ज्यादा 57 टन कचरा मिला।

दूसरी तरफ, बॉम्बे हाईकोर्ट ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे से पूछा कि प्रदर्शनकारियों पर मुंबई में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। इसकी भरपाई कौन करेगा?

जरांगे के वकील सतीश मानेशिंदे ने आरोपों से इनकार किया है और कहा कि पुरानी तस्वीरें के भ्रम फैलाया जा रहा है। इसके बाद एक्टिंग चीफ जस्टिस श्री चंद्रशेखर और जस्टिस आरती साठे की पीठ ने कहा कि 8 हफ्ते में हलफनामा दायर करिए, जिसमें लिखा हो कि जरांगे और अन्य आयोजक किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

जरांगे ने 29 अगस्त को आजाद मैदान में आमरण अनशन शुरू किया था। उनका अनशन 2 सितंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद खत्म हुआ। जरांगे ने अनशन खत्म करते हुए कहा था, 'हम जीत गए हैं। सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं।'

सरकार ने जरांगे की 8 में से छह मांगें मानीं, मराठा-कुणबी एक 

महाराष्ट्र सरकार में मंत्रिमंडल उपसमिति के अध्यक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल सहित कई नेताओं ने पाटिल से मुलाकात कर मांगें माने जाने की जानकारी दी। सरकार ने जरांगे की 8 में से 6 मांगें स्वीकार कर ली हैं। सरकार ने हैदराबाद गैजेटियर को मंजूरी दी है। इसके तहत मराठा समुदाय के लोगों को कुणबी जाति का प्रमाण पत्र मिलेगा।

आदेश जारी करने के लिए 2 महीने का समय मांगा। सरकार ने सतारा और औंध गैजेटियर का कानूनी अध्ययन कर 15 दिन में निर्णय लेने की बात कही है। इसके अलावा आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिवारों को आर्थिक मदद और राज्य सड़क परिवहन निगम में नौकरी देने का भी वादा किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.