मारियुपोल सिटी काउंसिल का दावा- मजदूरी कराने यूक्रेनी नागरिकों को रूस लेकर जा रही पुतिन की सेना

Updated on 21-03-2022 07:05 PM

कीव युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में रूसी सेना का कहर बढ़ता जा रहा है। रूस का यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में हमला जारी है। इन दिनों यूक्रेनी शहर मारियुपोल पर रूसी सेनाओं की बमबारी की खबरें रही हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने मारियुपोल में रूस की सेनाओं की ज्यादती की तीखी आलोचना की है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस की ओर से मारियुपोल की घेराबंदी ऐसा आतंक है जिसे आने वाली सदियों तक याद किया जाएगा।

 वहीं, मारियुपोल सिटी काउंसिल ने बयान जारी करके दावा किया है कि यहां के निवासियों को उनकी इच्छा के खिलाफ रूस ले जाया जा रहा है। एक सांसद ने दावा किया है कि उन लोगों को रूस के दूर-दराज के इलाकों में जबरन मजदूरी कराने ले जाया जा रहा है। सिटी काउंसिल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'कब्जा करने वाले यूक्रेन से लोगों को रूस जाने को मजबूर कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में मारियुपोल के कई हजार निवासियों को रूसी क्षेत्र में ले जाया गया है।'

पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादियों ने कहा कि पांच मार्च के बाद से 2,973 लोगों को मारियुपोल से रूस ले जाया गया है, जिनमें पिछले 24 घंटों में ले जाए गए 541 यूक्रेनवासी भी शामिल हैं। मारियुपोल सिटी काउंसिल की ओर से जारी बयान में दावा किया गया है कि रूस के सुदूर इलाकों में भेजे जाने से पहले यूक्रेनवासियों के मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच रूसी सुरक्षाकर्मियों की ओर से की गई।

यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि रूसी सेना ने बंदरगाह शहर मारियुपोल में स्कूल पर बमबारी की है, जिसमें कम से कम 400 लोगों ने शरण ली हुई थी। एक हफ्ते के अंदर यह दूसरा मौका है जब रूस ने ऐसी इमारत को निशाना बनाया गया, जहां आम नागरिकों ने शरण ले रखी थी। इससे पहले रूसी सैनिकों ने बुधवार को मारियुपोल में एक थिएटर पर भी बमबारी की थी। माना जा रहा है कि उसके भीतर करीब 1300 लोग थे।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.