‘शादी एक बीमारी है… और तलाक इलाज है।’

Updated on 06-10-2021 07:05 PM

मुंबई बालीवुड फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने शादी और तलाक को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंनेशादी को मौत और तलाक को पुनर्जन्मबताया है।राम गोपाल वर्मा ने शादी और तलाक को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी कड़ी में उनका पहला ट्वीट है, ‘शादी नहीं तलाक को सेलिब्रेट करना चाहिएशादी मौत है और तलाक पुनर्जन्म।


इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने एक पुराने वीडियो का लिंक भी शेयर किया है, जिसमें वो ये सारी बातें बोलते दिख रहे हैं। दूसरे ट्वीट में फिल्म मेकर ने लिखा, ‘शादी ब्रिटिश का नियम हैतलाक आजादी हैशादी हिटलर है, जो यु्द्ध को जन्म है। तलाक गांधी जी की जीती हुई आजादी है।इसी कड़ी में राम गोपाल का तीसरा ट्वीट है, ‘शादी एक बीमारी हैऔर तलाक इलाज है।इसके बाद उन्होंने चौथे ट्वीट में लिखा, ‘तलाक शादी से ज्यादा इन्जॉय किया जाना चाहिए।

 क्योंकि शादी में आपको पता नहीं होता है कि आपको क्या मिल रहा है। जबकि तलाक में आप इससे बाहर आते हो।राम गोपाल वर्मा ने पांचवे ट्वीट में लिखा, ‘शादियां नरक के समान है और तलाक स्वर्ग के।इसके बाद उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा, ‘अधिकांश शादियां बहुत कम समय तक ही टिकती हैं। एक असली संगीत समारोह तलाक के बाद भी होना चाहिए। जहां पर नाच-गाकर लोग इसे इन्जॉय कर सकें।इसी तरह से राम गोपाल वर्मा के ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोगों के खूब सारे रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहे हैं।


बता दें कि इससे पहले उन्होंने आमिर खान और किरण राव के तलाक पर भी इसी तरह के ट्वीट्स किए थे। शादी को नरक और तलाक को स्वर्ग बताने वाले फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा का कभी खुद का एकअश्लीलवीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की के साथबेढंगेतरीके से नाचते हुए दिखे थे, उसके लिए तो लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया था और खरी-खोटी भी सुनाई थी।

 बता देंकि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और बहू सामंथा अक्किनेनी के अलग होने की खबरों ने सभी को शॉक्ड कर दिया है। दोनों के रिश्ते में दरार आने को लेकर पिछले काफी दिनों से मीडिया में खबरें रही थीं, जिस पर अब कपल ने पक्की मुहर लगा दी है। दोनों के फैसले से पापा नागार्जुन भी काफी दुखी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.