पाकिस्तान में विवाहिता हिंदू लड़की का अपहरण, इस्लाम कबूल न करने पर किया सामूहिक बलात्कार

Updated on 23-01-2023 06:03 PM
कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत से अगवा की गई एक विवाहित हिंदू लड़की ने कहा है कि उसके अपहर्ताओं ने इस्लाम कबूल करने के लिए उसे धमकी दी और धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उससे दुष्कर्म किया। देश में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के खिलाफ दमन के ऐसे मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। लड़की ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा कि उमरकोट जिले के समारो शहर में उससे बलात्कार किया गया और पुलिस ने अभी तक संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।

लड़की की शिकायत पर भी पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस


हिंदू समुदाय के एक स्थानीय नेता ने कहा कि रविवार तक मीरपुरखास में पुलिस लड़की द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने में विफल रही है। उन्होंने कहा, ''लड़की और उसका परिवार थाने के बाहर बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।'' लड़की पहले से ही शादीशुदा है। उसने वीडियो में दावा किया है कि उसे इब्राहिम मंगरियो, पुन्हो मंगरियो और उनके साथी ने अगवा किया था। लड़की ने कहा कि उन्होंने उसे धमकी दी और उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया, तो उससे तीन दिन तक बलात्कार किया गया।

सिंध में जबरन धर्मांतरण सबसे बड़ी समस्या


पीड़िता ने कहा कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद वह घर लौट आई। हिंदू लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्मांतरण सिंध के भीतरी इलाकों में एक बड़ी समस्या बन गया है। मुख्य रूप से थार, उमरकोट, मीरपुरखास, घोटकी और खैरपुर क्षेत्रों में हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं। इन इलाकों में हिंदू समुदाय के अधिकतर सदस्य मजदूर हैं।

पिछले साल भी कई लड़कियों को किया गया था अगवा


पिछले साल जून में, हिंदू लड़की करीना कुमारी ने यहां एक अदालत को बताया कि उसका जबरन इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया गया और एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करवा दी गई। पिछले साल मार्च में तीन हिंदू लड़कियों- सत्रन ओद, कविता भील और अनीता भील का अपहरण कर लिया गया, उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया और आठ दिनों के भीतर मुस्लिम पुरुषों से शादी करा दी गई।

पाकिस्तान में अत्याचार का शिकार हो रही हिंदू लड़कियां

एक अन्य मामले में पिछले साल 21 मार्च को सुक्कुर के रोहरी में पूजा कुमारी की उसके घर के बाहर बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि उम्रदराज हिंदू महिलाएं भी अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की शिकार हुई हैं। चार बच्चों की मां गोरी कोहली को सिंध के खिप्रो से अगवा कर लिया गया था और बाद में पता चला कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया था। महिला की शादी उसके अपहरण के आरोपी एजाज मर्री से करा दी गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.