मसाबा ने चेहरे के बजाए मन की सुदंरता को निखारा, कभी आईने में नहीं देखना चाहती थी अपनी सूरत

Updated on 08-06-2022 09:55 PM

मुंबई दैहिक सुंदरता के बजाए मन की सुंदरता अधिक दीर्घकालिक और स्थायी होती है। यह बात इसलिए प्रसंग में आई क्योंकि 60 की उम्र में नीना गुप्ता बॉलीवुड में कमबैक करके एक बार फिर बता दिया कि हुनर के आगे उम्र कभी नहीं सकती। नीना गुप्ता की बेटी एक्टर और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। लेकिन इस नाम को पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत और जतन किए हैं। हाल ही में उन्होंने उन दिनों को याद किया, जब वह अपने चेहरे को आईने में नहीं देखना चाहती थीं।

 

 उन दिनों उनकी मां नीना गुप्ता ने वो सीख दी, जिसने ना सिर्फ हौंसला दिया बल्कि खुद पर भरोसा करना भी सिखाया। मसाबा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने ब्रैंड प्रमोशन के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों को भी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर तब की है, जब वह 12 साल की थीं और आईने में अपना चेहरा तक नहीं देखना चाहती थीं।


इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीर में मसाबा का साइड फेस दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में उनका साइड फेस दिखाई दे रहा है। चेहरे पर कई दाने औक धब्बे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लंबा पोस्ट शेयर किया है।

 

उन्होंने लिखा- ‘आप एक 12 साल के बच्ची को क्या कहेंगे जो रातों-रात चेहरे पर निकले मुंहासों की वजह से सालों तक शीशा नहीं देखना चाहती थीलेकिन फिर भी उसने सर्वाइव किया।मसाबा ने आगे बताया कि उनकी मां नीना गुप्ता ने इस मुश्किल स्थिति से उन्हें बाहर निकाला। उन्होंने लिखा, ‘मैं उन पेरेंट्स को देखना चाहूंगी।

मुझे नहीं पता मेरी मां ने ये कैसे किया, लेकिन उन्होंने मुझे भरोसा करना सिखाया और ये एहसास कराया कि मैं एक रानी हूं।ये पहली बार नहीं जब मसाबा ने मुंहासों से बारे में बात की हो। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में भी मुंहासों को लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था।


मसाबा ने अपनी उस पोस्ट में लिखा था, ‘मुझे 14 साल से भयानक मुंहासे हैं। चेहरा देखकर ऐसा लगता था, मानों किसी ने मेरे चेहरे पर सिगरेट दागी हो। चेहरे और माथे दोनों जगह पर काले-काले निशान हैं। ऐसे भी दिन थे जब मैं अपने चेहरे पर पाउडर लगाए बिना घर से निकलने के लिए मना कर देती थी और कमरे में भी लाइट्स जलाने के लिए मना कर देती थी, ताकि कोई मेरा चेहरा ना देखे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.