सोशल डिस्टेंसिंग से ज्यादा कारगर होता है मास्क, पहनने से 225 गुना कम हो जाता है संक्रमण का खतरा

Updated on 08-12-2021 09:15 PM

न्यूयॉर्क कोरोना वायरस से सुरक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग से ज्यादा बड़ी भूमिका मास्क निभा सकता है। यह जानकारी हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन में सामने आई है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि केवल तीन मीटर दूरी की सोशल डिस्टेंसिंग की तुलना में चेहरे पर कवर का इस्तेमाल करने से जोखिम 225 गुना कम हो सकता है। कोरोना महामारी की शुरुआत से ही विशेषज्ञ मास्क की अहमियत समझा रहे हैं।

नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव में भी एक्सपर्ट्स ने हाथों की सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क के उपयोग की बात कही है। ताजा रिसर्च में जर्मनी और अमेरिका के जानकारों ने पाया है कि चेहरे को कवर करने से ज्यादा सुरक्षा मिलती है। यह पाया गया है कि अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के पास तीन मीटर की दूरी पर भी पांच मिनट के लिए खड़े हैं और दोनों ने मास्क नहीं पहना है, तो कोविड का शिकार होने की आशंका 90 फीसदी हो जाती है।

 वहीं, अगर किसी ने सर्जिकल मास्क पहना है, तो यह समय 90 मिनट हो जाता है। अगर दोनों ने मेडिकल ग्रेड एफएफपी2 मास्क पहना है और दूरी पर खड़े हुए हैं, तो एक घंटे के बाद वायरस फैलने का जोखिम 0.4 फीसदी हो जाता है।

गोटिंगेन और कॉर्नेल विश्वविद्यालय के जानकारों का कहना है कि स्टडी से मिली जानकारीसोशल डिस्टेंसिंग को कम उपयोगी बनाती है। एक बड़ी समीक्षा में पाया गया था कि मास्क का व्यापक इस्तेमाल संक्रमण की दर को 50 फीसदी कम कर सकता है। यह अकेले सोशल डिस्टेंसिंग से मिलने वाली सुरक्षा से दोगुना है।

पीएनएएस जर्नल में प्रकाशित पेपर्स में रेस्पिरेटरी पार्टिकल्स या कणों की मात्रा और आकार को नापा गया था। इसके बाद जोखिम का पता करने के लिए नतीजों की गणित के मॉडल के जरिए गणना की गई।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.