लंदन में पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के दफ्तर पर नकाबपोश गुंड़ों ने फिर किया हमला

Updated on 04-04-2022 09:40 PM

लंदन पाकिस्तान की सियासत में लगी आग का धुआं ब्रिटेन की राजधानी लंदन तक लोगों की सांसें अवरुद्ध कर रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के बाद लंदन में रह रहे पूर्व पीएम नवाज शरीफ के दफ्तर पर हमला किए जाने की बात सामने आई है।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15 से 20 की संख्या में नकाबपोशों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिनकी गाड़ियों पर इमरान की पाकिस्तान तहरीक इंसाफ (पीटीआई) का झंडा लगा हुआ था।

नवाज पर 24 घंटे के अंदर यह दूसरा हमला है। एक पत्रकार ने लंदन में नवाज शरीफ के ऑफिस के बाहर हिंसा और मारपीट का वीडियो शेयर किया है।

 इसमें गाड़ियों से आए कुछ लोग बहस के बाद मारपीट करते नजर रहे हैं। नवाज के दफ्तर के बाहर हुई इस घटना में दो गुटों में जमकर हाथापाई हुई। इस बीच वहां मौजूद कुछ गाड़ियों पर इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई के झंडे भी नजर आए।

पत्रकार मुर्तजा अली शाह ने एक के बाद एक कई वीडियो शेयर करके मारपीट की घटना को सामने रखा। वीडियो में आरोपी मार डालो-मार डालो कहते नजर रहे हैं। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोगों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ब्रिटिश पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा भी किया जा रहा है। इससे एक दिन पहले भी नवाज पर हमले की कोशिश की गई थी, जिसे उनके बॉडीगार्ड ने असफल कर दिया था। हालांकि इस दौरान वह खुद घायल हो गया। नवाज शरीफ पर हमले की जानकारी एक पाकिस्तानी पत्रकार अहमद नूरानी ने दी। बताया गया कि इस हमले में नवाज शरीफ का एक अंगरक्षक घायल हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.