किन्नौर में भीषण अग्निकांड, आठ घर खाक, 16 परिवार बेघर

Updated on 16-09-2021 10:11 PM
शिमला । हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को भीषण अग्निकांड की वजह से आठ घर जलकर राख हो गए। किन्नौर के अति दुर्गम क्षेत्र में रामनी पंचायत की यह घटना है। लोगों की आंखों के सामने ही उनके उम्र भर की कमाई और आशियाने जलकर राख हो गए। इस दौरान लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी अधिक फैल चुकी थी कि काबू नहीं पाया जा सका और सब कुछ जलकर राख हो गया। गांव में पहुंचने के लिए सड़क नहीं थी और इस वजह से दमकल वाहन घटना स्थल तक नहीं पहुंच सका। घटना के बाद ग्रामीण बुधवार देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद रामनी गांव में कृष्ण कुमार नेगी के तीन मंजिला लकड़ी के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते 13 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। हवाओं के साथ उठी तेज लपटों ने साथ लगते सात घर भी आग की जद में आ गए और जलकर खाक हो गए। घटना के दौरान गांव की बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया था। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना टापरी, भावानगर रिकांगपिओ से विशेष टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन पीड़ितों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था की है। ‌वहीं पीड़ितों ने सरकार और जिला प्रशासन से संभव मदद की गुहार लगाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.