अमेरिका के कोलोराडो के जंगल में भीषण आग, खाक हुए एक हजार से अधिक मकान

Updated on 02-01-2022 08:40 PM

सुपीरियर अमेरिका में कोलोराडो राज्य के एक जंगल में लगी आग की चपेट में आने से करीब एक हजार मकान और अन्य ढांचे जलकर खाक हो गए और तीन लोग लापता हैं। बोल्डर काउंटी के शेरिफ (काउंटी में कानूनी मामलों के अधिकारी) जो पेले ने बताया कि जांच अधिकारी आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

गुरुवार से भड़की आग के कारण डेनवेर और बोल्डर शहरों के बीच के इलाकों में धुआं भर गया और आसमान में लपटें उठती दिखाई दीं। काउंटी के एक अधिकारी ने बताया यह जांच की जा रही है कि कहीं सुपीरियर शहर के पश्चिम में करीब 3.2 किलोमीटर क्षेत्र में फैले घास के मैदान से तो आग नहीं फैली।

आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी गई है। अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि शुक्रवार तक 500 से ज्यादा मकान आग से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आग की भयावहता को देखते हुए इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। बोल्डर काउंटी की प्रवक्ता जेनिफर चर्चिल ने बताया विभिन्न जगहों से तीन लोगों के लापता होने की आशंका है।

लुइसविले में 553, सुपीरियर में 332 और काउंटी के अनिगमित हिस्सों में 106 मकान आग में जलकर खाक हो गए। उन्होंने आशंका जताई कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। डेनवेर से उत्तर पश्चिम में करीब 32 किलोमीटर दूर लुइसविले और सुपीरियर के आसपास के जंगल में लगी आग की घटना से कम से कम सात लोग घायल हुए हैं। आग से 24 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र प्रभावित हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.