क्रिकेट वर्ल्ड का महागुरु, खुद का सपना टूटा तो भारत को दे डाला यशस्वी जायसवाल

Updated on 14-07-2023 03:12 PM
डोमेस्टिक और आईपीएल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार एंट्री हो गई है। आईपीएल में बड़े-बड़े सूरमा गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 350 गेंदों का सामना किया है, जबकि 14 चौके लगाए हैं। इस पूरी पारी में उनकी बैटिंग देखकर ऐसा लगा जैसे वह इस फॉर्मेट के माहिर बल्लेबाज हैं, जबकि आईपीएल की बैटिंग को देखेंगे तो लगेगा यह लड़का T20 के लिए ही पैदा हुआ है। इतनी कम उम्र में इतनी मैच्योरिटी के पीछे एक बड़ा राज छिपा है।

पृथ्वी शॉ के बाद यशस्वी जायसवाल... वाह ज्वाला वाह!

वह राज कोई और नहीं, यशस्वी के कोच ज्वाला सिंह हैं। गोरखपुर से क्रिकेटर बनने का सपना लिए माया नगरी मुंबई पहुंचे ज्वाला सिंह तो इंटरनेशनल क्रिकेटर नहीं बने, लेकिन उन्होंने बेहद कम उम्र में भारत को दो बड़े क्रिकेटर दिए। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान पृथ्वी शॉ और फिर यशस्वी जायसवाल। रोचक बात यह है कि ओपनर के तौर पर डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने का रिकॉर्ड भारत में 3 लोगों के नाम है, उसमें शिखर धवन के अलावा ज्वाला सिंह के ये दोनों शिष्य हैं।

इंजरी ने तो तोड़ा ज्वाला का सपना, जो अब हुआ पूरा

यशस्वी जायसवाल और ज्वाला सिंह की कहानी में एक बड़ा फैक्टर है। दरअसल, जब ज्वाला सिंह घर छोड़कर मुंबई आए तो उन्हें लंबे समय तक भटकना पड़ा। स्पॉन्सरशिप के लिए लंबा संघर्ष झेला। लगातार इंजरी ने उनका इंटरनेशनल क्रिकेटर बनने का सपना तो चूर-चूर कर दिया, लेकिन उनके अंदर एक ज्वाला भड़क उठी। वह अब ऐसे की तलाश में थे, जिससे वह अपना सपना पूरा कर सकें।

गुरु रमाकांत के शिष्य हैं ज्वाला

इस खोज में उनकी मुलाकात पृथ्वी शॉ से हुई। सचिन गुरु भाई यानी रमाकांत आचरेकर सर के शिष्य ज्वाला की कोचिंग ने पृथ्वी के हुनर को निखारा और उन्हें तोप बल्लेबाज बना दिया। वह भी ऐसा कि रवि शास्त्री तक यह कहने को मजबूर हुए कि इस लड़के में सचिन, सहवाग और लारा एक साथ दिखते हैं। पृथ्वी शॉ ने भी टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ा था। अब यशस्वी जायसवाल ने वही कारनामा दोहराया।

ज्वाला के पिता तो नहीं हैं, लेकिन पिता से कम भी नहीं

यशस्वी जायसवाल के बारे में ज्वाला बताते हैं कि आजाद मैदान में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे इस लड़के से जब मिले तो उसमें उन्हें खुद का संघर्ष दिखा। उन्होंने उस बच्चे को पिता की तरह एडॉप्ट किया और चल पड़े ऐतिहासिक सफर पर। अपने घर पर बच्चे की रखा, कोचिंग दी, हर जरूरत का ध्यान रखा और फिर उस बच्चे ने 12 जुलाई, 2023 को भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करते हुए सपना पूरा किया। यशस्वी ने उन्हें एक बार अपना भगवान बताया था। कहा था कि उन्होंने जो कुछ किया वह शायद ही कोई किसी के लिए करता है।

यूं ही नहीं तोप बल्लेबाज बने यशस्वी

ज्वाला बताते हैं कि जब पृथ्वी आया था तो वह मुझसे पहले कहीं और भी ट्रेनिंग ले चुका था। मुझे सिर्फ सभी कड़ियों को जोड़ना था और मेरे लिए वह मुश्किल टास्क नहीं था, लेकिन यशस्वी पूरा फ्रेश था। अपने हिसाब से निखारने की पूरी संभावना थी। मैंने न केवल खुद ट्रेनिंग दी, बल्कि समय-समय अन्य से भी उसकी मुलाकात कराता रहता था। मुंबई का शायद ही कोई बड़ा क्रिकेटर होगा, जिससे उसे नहीं मिलाया। यही वजह है कि वह उसे सीखने में आसानी हुई।

जब किट खोकर रोते रहे यशस्वी...

ज्वाला एक घटना के बारे में बताते हैं कि एक बार वह यात्रा कर रहा था और उसकी नई किट खो गई। वह रो रहा था। महंगी किट थी। 10 हजार से अधिक का बैट था। मैंने उसे समझाया कि दूसरा दिला दूंगा, लेकिन वह रोता रहा। मैंने हमेशा उसे अपने बेटे की तरह पाला। यह देखकर खुशी होती है कि वह अब अपने सपने को जी रहा है, जिसे कभी मैंने भी देखा था। आज जब मैच के तीसरे दिन यशस्वी बैटिंग करने उतरेंगे तो उनकी निगाहें दोहरे शतक पर टिकी होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.