भोपाल : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव अपने दर्शकों के लिये जल्द ही भारत का सबसे पसंदीदा कुकिंग रियलिटी टीवी शो मास्टारशेफ इंडिया लेकर आएंगे। यह शो दर्शकों को उभरते शेफ्स की पाककला और कुकिंग के कौशल से उत्साहित करेगा। मास्टशरशेफ जल्दी् ही भारत के मास्टरशेफ की खोज शुरू करेगा, जिसके लिये ऑडिशंस की शुरूआत कोलकाता से हो गई है और फिर मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली में ऑडिशंस होंगे।
अगर आपको खाने से प्यार है, यह आपके सपनों में आता है और आपकी जिन्दीगी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है, तो 15 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को मास्ट्रशेफ इंडिया के ऑडिशन लोकेशंस पर पहुँच जाइये।
•दिल्ली ऑडिशंस : 1 अक्टूबर 2022 को हैप्पी मॉडल स्कूल, बी-2, जनकपुरी, नई दिल्ली 110058 में होंगे।
•मुंबई ऑडिशंस : 15 अक्टूबर से रायन इंटरनेशनल स्कूंल, वास्तुड पार्क, लिंकिंग रोड, मलाड, एवरशाइन नगर, मलाड पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्रं- 400064 में शुरू होंगे।
•हैदराबाद ऑडिशंस : 8 अक्टू बर को सेंट एन्सं कॉलेज फॉर वूमन, ए/45, सेंट एन्सि रोड, संतोष नगर, मेहदीपटनम, हैदराबाद, तेलंगाना- 500028 में शुरू होंगे।
इस मल्टीम-सिटी ऑडिशन के बाद, शो में पूरे देश के शेफ्स के बीच जोरदार मुकाबला होगा। तो मंच तैयार है और जजेस पाककला के एनर्जी और जोश भरपूर प्रतिभाशाली विशेषज्ञों को मास्ट रशेफ इंडिया में भाग लेने के लिये आमंत्रित कर रहे हैं।
तो रजिस्टर करना और कुकिंग के लिये अपना जुनून दिखाना न भूलें!
शेफ विकास खन्ना : “सोनी पर मास्टररशेफ इंडिया के आने के साथ मैं यह देखने के लिये उत्साुहित हूँ कि भारत के घरों के किचंस में क्या बनता आ रहा है और शेफ्स के पास फूड को लेकर कौन-सी कहानियाँ हैं। पिछले 11 साल में मैंने हमारे किचंस में कई बेहतरीन बदलाव देखे हैं। हमारे देश के व्यंकजनों में विविधता है और मास्टरशेफ इंडिया उन सारे स्वादों को एक छत के नीचे लेकर आता है और लोकल शेफ्स की सराहना करने के साथ ही उन्हें प्रोत्सााहित करता है। यह मेरे लिये सीखने का एक उम्दा अनुभव है, क्योंकि हमारे लोकल व्यंरजनों और रेसिपीज के बारे में जितनी जानकारी मिले, वह कम है। मैं ऑडिशंस और शो लॉन्च् के जरिये यह सबकुछ देखने के लिये उत्सुक हूँ।”
शेफ रणवीर ब्रार : “कुकिंग मेरा जुनून है और इसे मैंने पूरी जिन्दगी प्यार किया है। तो मास्टररशेफ इंडिया में आने से कुकिंग के लिये मेरा जुनून केवल बढ़ता जाएगा। यह शो खान-पान की उस समृद्ध संस्कृति की गहरी जानकारी देगा, जो भारत के पास कई सालों से है। मैं इस शो का हिस्सा बनकर काफी उत्साहहित हूँ और भारत के मास्टनरशेफ के लिए खोज शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ। मुझे ऑडिशंस का इंतजार है।”