तमन्ना भाटिया के घर माता की चौकी, राशा थडानी नवरात्र में भक्ति में डूबीं, नहीं नजर आए विजय वर्मा
Updated on
01-04-2025 01:49 PM
फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने नवरात्र में अपने घर पर माता की चौकी रखी। इस मौके पर रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी माता रानी की भक्ति में डूबी नजर आईं। तमन्ना और राशा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, कहीं पर भी विजय वर्मा नजर नहीं आए। खबर है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
Tamannaah Bhatia की माता की चौकी में घरवाले, फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त नजर आए। विधि-विधान से पूजा अर्चना हुई। आरती हुई। तमन्ना और राशा को माता के भजनों पर भक्ति में डूबकर नाचते हुए भी देखा गया।
नहीं नजर आए विजय वर्मा!
तमन्ना के घर पर उनके सभी करीबी लोग नजर आए, लेकिन विजय वर्मा नहीं दिखे। होली से पहले ही खबरें सामने आई थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। ये होली पर भी एक ही छत के नीचे थे, लेकिन फोटोज तक क्लिक नहीं करवाईं। हालांकि, इस पर दोनों की ही तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।
रवीना की बेटी राशा ने किया डेब्यू
रवीना टंडन की बेटी राशा की बात करें तो वो बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम 'आजाद' है। इसका गाना 'ऊई अम्मा' बेहद पॉपुलर हुआ और राशा के डांस की खूब तारीफ हुई।
तमन्ना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
तमन्ना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें 'सिकंदर का मुकद्दर' के बाद 'ओडेला 2' में देखा जाएगा। उनकी 'रेंजर' फिल्म का भी ऐलान हो चुका है, जो साल 2026 में रिलीज होगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…