सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से मथारू को लगा सदमा, अस्पताल में भर्ती

Updated on 10-09-2021 09:16 PM
मुंबई। बिग बॉस 12 की पूर्व प्रतियोगी जसलीन मथारू ने एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को बताया है कि उनकी सेहत कुछ ठीक नहीं है, जिसके चलते उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जसलीन मथारू ने अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि उनके परिजनों ने उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बारे में जानने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है। वह सिद्धार्थ की असामयिक मृत्यु से बहुत प्रभावित हुई हैं। 
 इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में जसलीन मथारू कहती हैं- ‘जब सिद्धार्थ की मौत हुई मैं उनके घर गई। खबर सुनने के बाद और उनके घर के माहौल को देखकर, शहनाज और आंटी (सिद्धार्थ की मां) से मिलने के बाद, जब मैं घर आई, तो मैंने ‘तुम भी मर जाओ’ जैसे मैसेज पढ़े। यह मेरे जीवन में पहली बार था जब मैं इस तरह के मैसेज से इतना प्रभावित हुई थी।’ जसलीन ने कहा, ‘मैंने मन ही मन सोचा- जिंदगी कितनी अजीब है। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन कल मेरा तापमान 103 डिग्री) था और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अपना खयाल रखें और प्रार्थना करें कि मैं भी जल्दी ठीक हो जाऊं।’ इस बीच, सिद्धार्थ के परिवार ने एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने उन लोगों का आभार व्यक्त किया जो दिवंगत अभिनेता की अंतिम यात्रा का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने सभी से परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध किया। इसके अलावा सिद्धार्थ के परिवार ने नोट में मुंबई पुलिस को भी धन्यवाद दिया है। 2 सितंबर एक्टर का निधन हो गया था। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.