मैथ्यू कुहनेमन मांग रहे थे टिप्स, रविंद्र जडेजा ने एक लाइन में दे डाला ये 'गुरु ज्ञान'

Updated on 02-03-2023 08:10 PM
इंदौर: मैथ्यू कुहनेमन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट झटकते हुए भारत को 109 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। कुहनेमन के विकेटों में भारत के कप्तान रोहित शर्मा थे, जो मैच की शुरुआत में सीरीज में शीर्ष स्कोरर थे। इसके बाद उन्होंने शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन के अलावा दो छक्के उड़ाने वाले उमेश यादव को भी आउट किया।

कुहनेमन ने बाद में खुलासा किया कि उन्होंने रविंद्र जडेजा का अनुसरण किया था। यही नहीं, उन्होंने जडेजा से हुई इंटरेस्टिंग बातचीत के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा- मैंने कहा क्या आपके पास मेरे लिए कोई टिप्स है? इस पर जडेजा ने तपाक से कहा- हां, श्रृंखला के अंत में....। कुहनेमन ने मजाक में कहा। उन्होंने आगे कहा- जिस तरह से वह अपनी क्रीज का उपयोग करते हैं और शायद दिल्ली में मैंने जो सबसे बड़ी चीज सीखी वह यही थी।

कंगारू स्पिनर ने कहा- वह अपनी लेंथ पर काम करते हैं। शायद यह मुख्य बात है कि मैंने अपने दूसरे टेस्ट में अपनी लेंथ पर काम किया। मैं जडेजा और अश्विन का बड़ा फैन हूं। मैंने देखा है कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में किस तरह से बॉलिंग की। इससे सीखकर मैंने इंदौर में विकेट झटके।

उल्लेखनीय है कि जिस पिच पर भारतीय सूरमा बल्लेबाज फेल रहे उसी पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उस्मान ख्वाजा ने हाफ सेंचुरी पूरी की तो अन्य ने भी छोटा लेकर महत्वूपर्ण स्कोर किया है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया अब बढ़ी बढ़त की ओर देख रहा है। अगर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को जल्दी आउट नहीं किया तो उसके लिए मुश्किल हो सकती है। भारत ने शुरुआती दोनों टेस्ट में धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इस तरह उसके पास 2-0 की बढ़त है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.