मैथ्यू वेड को है श्रीलंका से बड़े उलटफेर की उम्मीद, जानें मैच के बाद क्या बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान

Updated on 05-11-2022 05:37 PM

ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान मैथ्यू वेड ने कहा कि टी20 विश्व कप में लचर शुरुआत के कारण आज सेमीफाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदें इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शनिवार को होने वाले मैच पर टिकी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को सुपर-12 के अपने अंतिम मैच में अफगानिस्तान को चार रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीद बरकरार रखी हैं। अभी वह अंकतालिका में न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर है।


इंग्लैंड अभी तीसरे स्थान पर है और शनिवार को श्रीलंका पर जीत से वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर इस मैच में श्रीलंका जीत दर्ज करता है तो फिर ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। 


वेड ने मैच के बाद कहा,''हम आज रात यहां रुके रहेंगे और कल का मैच देखेंगे। हमें उलटफेर की उम्मीद है। हमने खुद को इस स्थिति में रखा है। हमने इस टूर्नामेंट में लचर शुरुआत की और उम्मीद है कि हमें उसका खामियाजा नहीं भुगतना पड़ेगा।''


राशिद खान ने मैच के अंतिम क्षणों में 23 गेंदों पर नाबाद 48 रन की धुआंधार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की पेशानी पर बल ला दिए थे। अफगानिस्तान को अंतिम ओवर में 22 रन की जरूरत थी। मार्कस स्टोइनिस के इस ओवर में राशिद ने दो चौके और एक छक्का लगाया।

वेड ने कहा, ''हमने स्टोइनिस को आखिरी ओवर दिया। किसी ऑलराउंडर को आखिरी ओवर देना मुश्किल फैसला था। मैंने आईपीएल में उसे ऐसा करते हुए देखा था लेकिन किसी भी पल पर मैं पूरी तरह से आश्वस्त नहीं था।''


अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने बीच के ओवरों में महत्वपूर्ण विकेट गंवाने को हार का कारण बताया। उन्होंने कहा,''यह वास्तव में क्रिकेट का अच्छा मैच था। उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन आखिरी ओवरों में फारुकी ने अच्छी गेंदबाजी की। हमने जिस तरह से पावर प्ले में शुरुआत की थी वह शानदार थी लेकिन हमने चार  विकेट गंवा दिए जिससे बीच के ओवरों में हम पर दबाव बन गया था।''

मैन ऑफ द मैच ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि राशिद ने आखिरी ओवरों में उनकी चिंता बढ़ा दी थी। उन्होंने कहा,'' अफगानिस्तान ने वास्तव में अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। हम उन्हें दबाव में लाने में सफल रहे थे लेकिन अंतिम क्षणों की तूफानी बल्लेबाजी से हम एक समय तनाव में आ गए थे।''



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.