मौलवी ने महिलाओं को दी पुरुषों के बराबर में नमाज पढ़ने की अनुमति, सबसे बड़े मुस्लिम देश ने जेल में डाला

Updated on 04-08-2023 02:51 PM
जकार्ता : इंडोनेशिया में एक मुस्लिम मौलवी को ईशनिंदा और 'नफरत फैलाने वाले भाषण' के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मौलवी ने महिलाओं को पुरुषों के साथ नमाज अदा करने की अनुमति दी थी जिसने दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश में आक्रोश पैदा कर दिया। इंडोनेशियाई नेशनल पुलिस के अधिकारी जुहंधानी राहर्डजो ने जकार्ता में आपराधिक जांच एजेंसी के बाहर मीडिया को बताया कि पश्चिम जावा के इंद्रमायु जिले में अल-ज़ायतुन बोर्डिंग स्कूल चलाने वाले 77 वर्षीय पांजी गुमिलांग (Panji Gumilang) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले भी स्कूल, जहां करीब 5 हजार छात्र पढ़ते हैं, को 'अपरंपरागत प्रथाओं', जैसे महिला और पुरुषों को साथ-साथ इबादत की अनुमति देना और महिलाओं को इमाम बनाना, की अनुमति देने के लिए लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा है। इंडोनेशिया के अन्य इस्लामिक बोर्डिंग स्कूलों के विपरीत, इस स्कूल की प्रार्थना में लिंग भेद का पालन नहीं किया जाता है जिससे कुछ धार्मिक समूह नाराज हैं।

20 दिनों की हिरासत में रहेंगे पांजी गुमिलांग

जुहंधानी ने मंगलवार को कहा, 'जांचकर्ताओं ने कानूनी कार्रवाई की। पांजी को 20 दिनों के लिए जांच एजेंसी की हिरासत में रखा जाएगा। पुलिस ने यह नहीं बताया कि पांजी ने ऐसा क्या कहा या किया जिसे ईशनिंदा माना जा रहा है लेकिन उनका कहना है कि वे जनता की शिकायतों पर कार्रवाई कर रहे हैं। सीएनएन इंडोनेशिया के अनुसार, जून में इंडोनेशिया की इस्लामिक काउंसिल ने कहा कि वह 'गुमराह करने वाली धार्मिक प्रथाओं' के लिए अल-ज़ायतुन की जांच कर रही है।

हो सकती है 10 साल की सजा

इंडोनेशिया में अगर पांजी को ईशनिंदा या हेट स्पीच का दोषी पाया जाता है तो उन्हें अधिकतम 10 साल की जेल हो सकती है। पांजी के वकील हेंड्रा एफेंडी ने उनके समर्थकों से शांति का आह्वान किया है। उन्होंने सीएनएन इंडोनेशिया को बताया, 'उनके लाखों समर्थक हैं। यह सब जो हो रहा है, हम नहीं जानते कि क्या हो सकता है।' पांजी के समर्थकों में से एक ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी 'अन्यायपूर्ण' थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.