महीने भर में भी नहीं आ रही मावा की जांच रिपोर्ट

Updated on 30-10-2021 08:58 PM

भोपाल दीपावली पर्व के इस त्योहारी सीजन में बाजारों में जमकर नकली मावा खपाया जा रहा है।  खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से नकली मावा जब् करने से लेकर तरह-तरह की चीजों के सैंपल लिए जाते हैं, लेकिन जांच की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने की वजह से सैंपल सड़ते रहते हैं। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत खाद्य पदार्थों के लीगल नमूनों की जांच रिपोर्ट 14 दिन के भीतर जानी चाहिए, लेकिन हालत यह है कि एक से दो महीने बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं रही है। भोपाल शहर में शुक्रवार को भी तीन क्विंटल मावा जप्त किया गया है लेकिन इसकी जांच रिपोर्ट आने में कम से कम 20 दिन लग जाएंगे।

दीपावली के त्योहार को देखते हुए यह मावा भोपाल में मिठाई और अन्य उत्पाद बनाने के लिए लाया गया था। आज से करीब 10 साल पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन में ऐसी व्यवस्था बनाई गई थी कि मावा जब् करने के 3 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट जाती थी। इसका फायदा यह होता था कि मावा खराब होने पर व्यापारियों के सामने ही नष्ट कर दिया जाता था। शुद्ध होने पर व्यापारी को वापस कर दिया जाता था और व्यापारी को नुकसान नहीं होता था। साथ ही शहर में मावा की कमी नहीं होती थी।अब हर त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैंपल तो ले लेते हैं, लेकिन समय पर जांच नहीं हो पाती है।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने खानपान की चीजों के सैंपल की जांच के लिए इंदौर की एक निजी लैब से अनुबंध किया है। इस लैब से प्रति सैंपल 3500 रुपए में जांच कराई जाती है। प्रदेश भर में एक हफ्ते में लिए जाने वाले सैपल निजी लैब में भेजे जाते हैं, जबकि अगले एक हफ्ते में लिए गए सैंपल भोपाल स्थित प्रदेश की एकमात्र सरकारी लैब में जांचे जाते हैं। जांच रिपोर्ट जल्दी नहीं आने पर नकली मावा का धंधा करने वालों के हौंसले बुलंद है और वे खुलकर कारगुजारी को अंजाम देने में जुटे हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.