मैक्सवेल को टेस्ट क्रिकेट में अधिक अवसर मिले : हसी

Updated on 18-12-2021 07:34 PM

एडिलेड ऑस्ट्रेलिया पूर्व क्रिकेटर डेविड हसी ने कहा है ऑलराउडर ग्लेन ग्लेन मैक्सवेल को टेस्ट क्रिकेट में भी अधिक अवसर दिये जाने चाहिये। हसी के अनुसार अब तक इस क्रिकेटर ने केवल सात टेस्ट खेले हैं। मैक्सवेल ने साल  2013 में पदार्पण किया था पर उसके बाद भी उन्हें बेहद कम अवसर दिये गये। चयन समिति का मानना रहा है कि  मैक्सवेल अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के कारण सीमित ओवरों के प्रारुप के लिए अधिक फिट हैं।

हसी ने चयनकर्ताओं से अपील की है कि मैक्सवेल को टेस्ट में भी अधिक अवसर दिये जाने चाहिये।  उन्होंने कहा कि मैक्सवेल का टेस्ट में औसत 26 है और ऐसे में चयनकर्ताओं ने भी उन्हें उपमहाद्वीप के दौरों पर टेस्ट टीम में शामिल करने का भरोसा दिया है। मैक्सवेल ने भी कहा है कि वह टेस्ट टीम में रहना चाहते हैं।

हसी ने कहा कि मैं इस बात से हैरार रह गया हूं कि इस ऑलराउंडर ने कितना कम टेस्ट क्रिकेट खेला है खासकर उपमहाद्वीप में। मुझे लगता है कि वह बेहतर खिलाड़ियों में से एक है। मुझे पता है कि आगामी सर्दियों में हमारे पास बहुत सारे उप-महाद्वीप के दौरे हैं इसलिए मुझे विश्वास है कि उसे उन सभी दौरों में टीम में होना चाहिए। मुझे लगता है कि चयन समिति इस खिलाड़ी के मामले में ध्यान देना चाहिये क्योंकि वह शानदार लय में है और ऐसे में उसे टीम से बाहर रखना नुकसानदेह है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.