मैक्सवेल ने ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया

Updated on 12-10-2021 08:41 PM

दुबई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने टीम को ट्रोल कर रहे लोगों को आड़े हाथों लिया है। मैक्सवेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा मैसेज शेयर कर ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब और साथ देने वाले प्रशंसकों का आभार भी व्यक्त किया है। इससे पहले प्रशंसकों ने आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स से टीम के एलिमिनेटर मुकाबला हारते ही कप्तान विराट कोहली सहित पूरी टीम को ट्रोल किया। इससे मैक्सवेल भड़क गये।


मैक्सवेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, आरसीबी के लिए यह सत्र अच्छा रहा। हम वहां तक नहीं पहुंच पाए, जहां पहुंचना था पर इसका यह मतलब कतई नहीं कि हमारे लिए यह आईपीएल अच्छा नहीं रहा पर इसके बाद भी सोशल मीडिया पर लोग टीम को लेकर बेकार बातें कर रहे हैं, जो समझ से परे है। उन लोगों को भी यह समझना चाहिए हम भी इंसान हैं, जो हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में उन लोगों से बस यही कहना चाहूंगा कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के बजाए बेहतर इंसान बनें।


इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने साथ ही लिखा, आरसीबी के सच्चे प्रशंसकों को उनके प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया। कुछ ऐसे लोग हैं जो सोशल मीडिया को भी डरावनी जगह बनाना चाहते हैं। इसे सहन नहीं किया जा सकता है। उनसे यही अपील है वो इस तरह का व्यवहार ना करें। अगर आप मेरे किसी साथी खिलाड़ी या दोस्त को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहेंगे तो आपको सभी लोग ब्लॉक कर देंगे। ऐसे में बेकार की बात करने का क्या मतलब। वैसे लोगों को माफ नहीं किया जा सकता है।

 आरसीबी के साथ मैक्सवेल के लिए भी आईपीएल 2021 अच्छा रहा है। उन्होंने 2014 के बाद से आईपीएल के किसी एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। मैक्सवेल ने इस साल 15 मैच में 42 से ज्यादा के औसत से 513 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सत्र में 6 अर्धशतक भी लगाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.