आईपीएल और पाक दौरे के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे मैक्सवेल

Updated on 17-02-2022 09:05 PM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अगले महीने अपनी शादी के कारण पाकिस्तान दौरे के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरुआती मैचों से भी बाहर रहेंगे।

मैक्सवेल और उनकी मंगेतर विनी रमन 27 मार्च को परिणय सूत्र में बंधेंगे।  मैक्सवेल ने कहा कि कार्यक्रम में बदलाव के कारण तिथियों में टकराव हो रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मैक्सवेल को भी 15 वें सत्र के लिए बरकरार रखा था।

उन्होंने कहा, ‘शुरू में जब मैंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के साथ मैच की तारीखों को लेकर बात की तो दो सप्ताह का अंतर था जिसमें मुझे संभावित रूप से समय मिल जाता।' मैक्सवेल ने कहा, ‘इसलिए जब मैंने तिथियों पर अंतिम फैसला किया तो मैं खुश था कि मुझे किसी श्रृंखला से बाहर नहीं रहना पड़ेगा। इसके बाद पिछले साल जब मैं सीएक की अनुबंध संबंधी बैठक में आया तो उन्होंने कहा कि पाक के खिलाफ श्रृंखला होगी।' गौरतलब है कि आईपीएल के मुकाबले मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू होने की संभावना है जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने पाक दौरे में सीमित ओवरों की श्रृंखला 29 मार्च से खेलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.