मंगेतर विनी के साथ शादी करेंगे मैक्सवेल

Updated on 20-02-2022 05:55 PM

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल अगले माह अपनी भारतीय मंगेतर विनी रमन के साथ शादी रचाएंगे। मैक्सवेल की शादी के कार्ड की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आयी है। जिसमें बताया गया है कि वह 27 मार्च को मंगेतर विनी के साथ शादी करेंगे। यह शादी तमिल रीति-रिवाज से होगी।

तमिल में छपे मैक्सवेल की शादी के इस कार्ड के अनुसार, पारंपरिक तमिल-ब्राह्मण रीति-रिवाजों के अनुसार शादी मेलबर्न में पारंपरिक तरीके से आयोजित होगी। निमंत्रण कार्ड में क्रिकेटर को 'चिरंजीवी ग्लेन मैक्सवेल, सुपुत्र- थिरु नील मैक्सवेल और जॉय' के रूप में बताया गया है।

मैक्सवेल अभी श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रहे हैं। मैक्सवेल ने 116 एकदिवसीय और 81 टी-20 मैच में खेल चुके हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में 125 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 3000 से अधिक रन बनाए हैं, वहीं दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में 155.37 के विशाल स्ट्राइक रेट से 1866 रन बनाए हैं

 

शादी समारोह में रहेगी अतिरिक्त सुरक्षा

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि शादी का कार्ड लीक होने के बाद अब उन्हें समारोह के लिए अतिरिक्त सुरक्षा करनी होगी। मैक्सवेल की शादी 27 मार्च को मेलबर्न में भारतीय मूल की मंगेतर विनी रमन के साथ होनी है। हाल ही में लीक हुए शादी कार्ड को लेकर इस क्रिकेटर ने कहा , यह आदर्श स्थिति नहीं है। हमें अब शादी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा का इंतजाम करना पड़ेगा क्योंकि यह दो परिवारों से जुड़ा मामला होता है।

भारत में विनी के कुछ रिश्तेदारों ने अतिउत्साह में आकर आमंत्रण पत्र अपने कुछ दोस्तों को दिखाया और फिर यह इंटरनेट पर वायरल हो गया। अगले ही पल यह भारत के लगभग हर अखबार में था और मुझे ट्विटर पर भी सबके द्वारा दिख रहा है। तो मेरे लिए तो यह किसी झटके से कम नहीं था। बीते कुछ दिन मेरे लिए बहुत व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि मेलबर्न में होने वाली शादी के लिए अब उन्हें सुरक्षा का और कड़ा इंतजाम करना होगा।

 तमिल भाषा में तैयार हुआ दोनों की शादी का कार्ड ऑनलाइन तरीके से लीक हुआ था। इस शादी समारोह में दोनों के करीबी 350 लोगों को ही शामिल होना था पर अब यह कार्ड पूरी दुनिया में वायरल हो गया है। इसके कारण शादी समारोह में सुरक्षा के और कड़े इंतजाम किए जाएंगे। मैक्सवेल को शादी का कार्ड वायरल होने की जानकारी आईपीएल में उनके एक पूर्व साथी क्रिकेटर ने दी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.