अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर महापौर एवं आयुक्त ने किया वृद्धजनों का सम्मान

Updated on 02-10-2021 07:54 PM

राजनांदगांव अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगर निगम समाज कल्याण विभाग के सयुक्त तत्वाधान में पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने वृद्धिजनों का सम्मान किया।

 इस अवसर पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग की प्रभारी सदस्या श्रीमती बैना बाई टुरहाटे सहित प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री मधुकर वंजारी, भागचंद साहू, विनय झा, गणेश पवार,राजा तिवारी, जिला योजना समिति के सदस्य सिद्धार्थ डोंगरे, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, शरद पटेल,श्रीमती दुलारी बाई साहू, ऋषि शास्त्री, संजय रजक,नामांकित पार्षदगण सर्वश्री एजाजूल रहमान,मामराज अग्रवाल,प्रभात गुप्ता, श्रीमती प्रतिमा बंजारे,पूर्व पार्षद अवधेश प्रजापति,पार्षद प्रतिनिधि संचिन टुरहाटे विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत समाज कल्याण विभाग के उप संचालक बी.एल.ठाकुर,नगर निगम के समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर ने किया।


महापौर श्रीमती देशमुख ने अपने उद्बोधन अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम आज इस शुभ अवसर पर वृद्धजनों का सम्मान कर रहे है। हमें आज ही के दिन नहीं वरन हर दिन इनका सम्मान करना है। वृद्धजन पीपल की वृक्ष की तरह होते है और इनके आर्शीवाद एवं मार्गदर्शन से हम फलते फुलते है। बुर्जुग ही परिवार की नीव होते है। उनके आर्शीवाद से ही परिवार सुखी रहता है।


निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी कहा कि बुर्जुगो के बगर हमारा जीवन अधुरा है। इनके सहारे ही हम अपने जीवन मेें आगे बढ़ते है और इनके मार्गदर्शन तथा आर्शीवाद से उन्नति करते है। इनका बिना हमारा जीवन अधुरा है। उन्होंने बुर्जुगो से निवेदन करते हुये कहा कि आप लोगों की जो भी समस्या होगी उसे आप महापौर एवं पार्षद के माध्यम से स्वयं अवगत करा सकते है जिसका शीघ्रता से निराकरण किया जायेगा।


कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उपस्थित वृद्धजनों सहित नगर निगम के बुर्जुग पार्षद चेयरमेन श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, नामांकित पार्षद एजाजूल रहमान मामराज अग्रवाल का साल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर शासकीय कला पथक दल द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण उप संचालक बी.एल.ठाकुर आभार प्रदर्शन समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर ने किया। इस अवसर पर वृद्धजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.