3 बीघा जमीन बेचकर पढ़ने भेजा था, अब रूस में मिला MBBS छात्र अजीत चौधरी का शव, पढ़ें अलवर के किसान परिवार की दर्दभरी कहानी

Updated on 07-11-2025 12:24 PM
अलवर: राजस्थान के किसान परिवार ने अपनी तीन बीघा जमीन बेचकर बेटे के सुनहरे भविष्य के सपने देखे थे, उम्मीद थी कि एक दिन वह डॉक्टर बनकर लौटेगा और परिवार का मान बढ़ाएगा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अलवर जिले के कफनवाड़ा गांव के 22 वर्षीय अजीत चौधरी , जो रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था, अब शनिवार को उसका शव लौटेगा। 19 दिन से लापता अजीत का शव रूस की व्हाइट रिवर के पास मिला है। परिजनों की उम्मीदें अब दर्द में बदल चुकी हैं, जिन आंखों ने बेटे की सफलता का सपना देखा था, अब वही आंखें नम हैं।

रूस में पढ़ाई कर रहा था तीसरे वर्ष का छात्र


अजीत चौधरी रूस के ऊफा शहर स्थित बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी (Bashkir State Medical University) में एमबीबीएस के तीसरे वर्ष का छात्र था। कॉलेज कैंपस से कुछ किलोमीटर दूर बहने वाली नदी के पास वह 19 अक्टूबर को लापता हो गया था। अगले दिन नदी किनारे उसके कपड़े मिले, जिसके बाद सर्च अभियान शुरू हुआ था। लगातार प्रयासों के बावजूद 19 दिन तक उसका कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन अब उसका शव मिलने से परिवार की उम्मीदें टूट गईं।

3 बीघा जमीन बेचकर भेजा था बेटे को विदेश


परिजनों के अनुसार, अजीत का परिवार 20 बीघा जमीन का मालिक है। बेटे की पढ़ाई के लिए उन्होंने 3 बीघा जमीन बेच दी थी। अजीत का छोटा भाई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। परिवार को उम्मीद थी कि अजीत डॉक्टर बनकर घर का नाम रोशन करेगा, लेकिन अब वह सपना अधूरा रह गया।

शव भारत लाने की प्रक्रिया शुरू


अलवर सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान ने बताया कि शव की पहचान यूनिवर्सिटी के छात्रों ने की है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शव को अलवर पहुंचने में दो दिन लग सकते हैं। शव लाने में लगभग 6 लाख रुपये का खर्च आएगा।
न्यूयॉर्क स्थित राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) के अध्यक्ष प्रेम भंडारी इस खर्च को इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर फंड से दिलाने के प्रयास में जुटे हैं। परिजनों ने भी भंडारी को रूस में पूरी प्रक्रिया संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है।

विदेश मंत्री से मिले थे परिजन


कुछ दिन पहले अजीत के परिजन, नितिन सांगवान के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे थे और विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से मुलाकात की थी। मंत्री ने रूस स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया था, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन तेज हुआ। अब शव मिलने के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे गांव में शोक की लहर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.