मैक्कुलम ने स्वीकारा- भारत ने बैजबॉल की पोल खोली

Updated on 11-03-2024 01:31 PM

भारत से 5 टेस्ट की सीरीज हारने के बाद इंग्लिश कोच ब्रेंडन मैक्कुलम स्वीकार किया है कि भारत ने इंग्लैंड की बैजबॉल शैली की पोल खोलकर रख दी है।

इंग्लिश कोच ने सीरीज के बाद द टेलीग्राफ में अपने कॉलम में लिखा कि भारत ने इंग्लैंड में खामियां उजागर कीं, जिससे उन्हें डरपोक क्रिकेट खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। वे कहते हैं कि 4-1 से हार के बाद सुधार और कुछ कठिन बातचीत एजेंडे में होंगी।

इंग्लिश कोच बोले- हमें सुधरना होगा
42 साल के इस पूर्व कीवी क्रिकेटर ने कहा- 'जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ी, मेहमान अधिक "डरपोक" हो गए। जब आपके साथ ऐसा कुछ होता है, तो एहसास होता है कि हमें सुधार की जरूरत है। आने वाले कुछ महीनों में हम इस पर काम करेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि जब अगली बार भारत जाएं तो बिल्कुल अलग हों।'

टीम इंडिया ने काफी दबाव बनाया: मैक्कुलम
न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ने मैच के बाद मीडिया से कहा था- 'सीरीज के अंत में हममें कॉन्फीडेंस की कमी थी, क्योंकि रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने मेहमानों पर काफी दबाव बना दिया था। जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ी, हम और अधिक डरपोक हो गए और यह उस दबाव के कारण था, जो भारतीय लाइन-अप द्वारा हम पर डाला गया था, न कि केवल गेंद से। बल्ले से, उन्होंने हमें जबरदस्त दबाव में रखा दबाव का भी।'

सीरीज के आखिरी चार मुकाबले गंवाए
इंग्लैंड ने सीरीज के पहले मुकाबले को जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल की, लेकिन इंग्लिश टीम बढ़त का फायदा उठाने में असमर्थ रही। टीम आखिरी के चारों मुकाबले गंवा बैठी। सीरीज में मेहमानों के पास मौके थे, खासकर राजकोट और रांची में, लेकिन भारत ने दोनों मौकों पर जोरदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। भारत ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हरा दिया। पांचवें और अंतिम मैच में मेजबान टीम ने इंग्लिश टीम पर पारी और 64 रन से बड़ी जीत दर्ज की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.