पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा से पदक की उम्मीद:पिता बोले- टोक्यो जैसा जश्न मनाना चाहते हैं, रोजाना 8 घंटे कर रहा अभ्यास

Updated on 03-08-2024 01:48 PM

पेरिस ओलंपिक में देश में गोल्डन ब्वॉय के नाम से जाने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से फिर से पदक की उम्मीद है। टोक्यो ओलंपिक जैसा गोल्डन इतिहास दोहराने की पूरे देश की उम्मीदें है। इसी बीच अपने बेटे की इस ओलंपिक की तैयारियों को लेकर पिता सतीश चोपड़ा ने भी बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि नीरज 31 जुलाई को पेरिस पहुंचे थे। कोच और फिजियो के तय किए नियम के अनुसार नीरज रोजाना 7 से 8 घंटे का कड़ा अभ्यास कर रहा है। नीरज से इस बार भी देश को गोल्ड मेडल की आशा है। इसके अलावा भी पिता ने अपनी दिल के भाव बताते हुए कहा कि वे टोक्यो ओलिंपिक जैसा ही जश्न इस बार भी मनाना चाहते हैं। बेटा ये अवसर देने की पूरी कोशिश करेगा। 90 मीटर का थ्रो पार करें, इस तरह की उम्मीद है।

खिलाड़ी का दिन खेल में बहुत मायने रखता है
पिता ने कहा कि वैसे तो देश को नीरज से गोल्ड मेडल की आस है। नीरज ने तैयारी भी वैसी ही की है। लेकिन एक खिलाड़ी के लिए उसका दिन बहुत मायने रखता है। उस दिन किस खिलाड़ी के सितारे चमकेंगे, ये बहुत महत्वपूर्ण होता है। ये निर्भर करता है कि उस दिन खिलाड़ी की बॉडी किस तरह काम करेगी। क्योंकि मेहनत हर खिलाड़ी करता है। 6 अगस्त को क्वालीफाई मैच है। यहां से वह अपने फाइनल का सफर तय करें।

ये इतिहास रचने का नीरज के पास मौका

नीरज अगर 8 अगस्त को स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहते हैं तो वह भाला फेंक में अपने खिताब का बचाव करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी और लगातार दो व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

इससे पहले एरिक लेमिंग (स्वीडन; 1908 और 1912), जॉनी मायरा (फिनलैंड; 1920 और 1924), जेलेजनी (चक गणराज्य; 1992, 1996 और 2000) और एंड्रियास थोरकिल्डसन (नॉर्वे; 2004 और 2008) ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में अपने खिताब का बचाव किया।

इस साल सिर्फ तीन प्रतियोगिताएं खेले हैं नीरज
नीरज ने इस साल केवल तीन प्रतियोगिताओं में भाग लिया, लेकिन यह 26 वर्षीय खिलाड़ी इसलिए स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार है क्योंकि विश्व स्तर पर उनका कोई भी अन्य प्रतिद्वंद्धी इस सत्र में असाधारण प्रदर्शन नहीं कर पाया है। इस भारतीय एथलीट ने मई में दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लिया था।

जिसमें उन्होंने 88.36 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। जो इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। उन्होंने इसके बाद एहतियात के तौर पर ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक से नाम वापस ले लिया, क्योंकि वह अपनी जांघ की मांसपेशियों में दर्द महसूस कर रहे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.