कोरोना पीड़ित पत्रकारों का उपचार व्यय उपलब्ध कराया जाए : दामु आम्बेडारे

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोरोना महामारी से दिवंगत पत्रकार साथियों के परिवार को पांच पांच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री ने रायपुर प्रेस क्लब के आग्रह पर हमेशा पत्रकार साथियों के हित की रक्षा की है और सदा हमारे सुख दुःख में साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिन पत्रकार साथियों ने कोरोना उपचार में लाखों रुपए खर्च किए हैं, उन्हें इलाज का खर्च पत्रकार कल्याण कोष से दिलाया जाना चाहिए।
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने बताया कि आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सहायता राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्य्मंत्री श्री बघेल से इस बाबत आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उनकी बात पूरी संवेदनशीलता से सुनी और इस बारे में विचार करने आश्वस्त किया। श्री आम्बेडारे ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री जल्द ही कोरोना उपचार में किसी तरह लाखों रुपए खर्च करने वाले पत्रकार साथियों को राहत देने की व्यवस्था करेंगे। इस अवसर पर श्री आम्बेडारे के साथ प्रेस क्लब की कोषाध्यक्ष शगुप्ता सिरीन, कार्यकारिणी सदस्य मनोज नायक भी उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
भिलाई : आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल), भिलाई के विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निरंतर शैक्षणिक उपलब्धियों और सभी बैचों में उच्च स्तर की तैयारी का परिचय दिया। जेईई मेन 2026 (सत्र 2) में…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
Advt.