प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में शामिल हुए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल

Updated on 15-09-2021 10:27 PM
कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा कि आरक्षक से लेकर कप्तान तक हम सभी एक टीम है। टीम वर्क के माध्यम से काम करते हैं। विश्वास, विकास और सुरक्षा इन तीन वाक्यों पर पुलिस की टीम काम करती है।
       प्रेस क्लब तिलक भवन कोरबा में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि पुलिस का एक ही मूल मंत्र है जिसके आधार पर पुलिस काम करती है विश्वास, विकास और सुरक्षा। जनता का पुलिस पर विश्वास होना चाहिए कि पुलिस-प्रशासन अपराधिक मामलों पर दंड देगा ही। बच्चे सही होंगे तो माता-पिता उनका सम्मान करेंगे और अपराध करेंगे तो उसे दंड देंगे। इसी प्रकार अपराधी को अपराध करने से पहले सोचना चाहिए। जिले की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने पुलिस विभाग 4 बिन्दुओं पर काम कर दुर्घटना को रोकने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने एक टीम का गठन किया है जिसमें आरटीओ, पीडब्ल्यूडी, यातायात और सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारी-अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। यातायात जागरूकता के माध्यम से गाड़ियों के फिटनेस और ड्रायवरों की वर्किंग पर भी फोसक किया जा रहा है। स्कूलों में भी बच्चों को जागरूक करने यातायात पुलिस द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिले में एक फिडबैक सिस्टम होगा जिसमें दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनता की सलाह ली जाएगी और काम किया जाएगा। जनता पुलिस को अपनी शिकायत कंट्रोल रूम के अलावा मुझसे दूरभाष पर संपर्क कर कर सकते हैं। जागरूकता का सिस्टमेटिक प्लान नगर के लोग दे सकते हैं। सीनियर सिटीजन व्यक्तियों का पुलिस के साथ अच्छा संबंध और तालमेल बने इस पर भी प्रयास किया जा रहा है। मीडिया से खुलकर बात हम करें ताकि सही तथ्य सामने आए। पुलिस विभाग में कागज कभी नहीं मरता, शिकायत आती है तो उसके आधार पर संबंधित व्यक्ति द्वारा संज्ञान में लेकर कार्यवाही भी किया जाता है। पुलिस और जनता के बीच तालमेल सुधर रहे हैं। पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आ रहा है। इस दिशा में और बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। हर दुकान के सामने उनका स्वयं का सीसीटीवी लगा हुआ हो जो हमेशा चालू रहे इसकी जिम्मेदार दुकानदार की हो। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा सतत निगरानी के लिए 2 सिपाही तैनात कर दिए गए हैं जो साइबर सेल के अधीन काम करते है। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एसपी का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.