शेन वार्न के नाम पर रखा जाएगा मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउन्ड के ग्रेट सदर्न स्टैंड का नाम

Updated on 05-03-2022 09:49 PM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलियाई महान गेंदबाज शेन वार्न के सम्मान में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में ग्रेट सदर्न स्टैंड का नाम बदलकर एस के वार्न रखा जाएगा। थाईलैंड में महान स्पिनर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। उनके सम्मान में एमसीजी के ग्रेट सदर्न स्टैंड का नाम बदलकर एसके वार्न रखा जाएगा। 

विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने इस संबंध में ट्वीट किया मैंने वॉर्न परिवार को सूचित किया है कि सरकार शेन वार्न के क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करेगी और एमसीजी के सदर्न स्टैंड का नाम बदलकर शेन वार्न स्टैंड रखा जाएगा, जहां उन्होंने अपनी हैट्रिक और 700वां विकेट लिया था।

उन्होंने कहा एसके वार्न स्टैंड इस महान खिलाड़ी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट आइकन के परिवार को उनके राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की भी पेशकश की गई है। एंड्रयूज ने कहा शेन वार्न की उपलब्धियां उनकी प्रतिभा, अनुशासन और खेल के प्रति उनके जुनून को दर्शाती थी, लेकिन शेन वार्न ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए इससे कहीं अधिक सम्मान योग्य थे।

उन्होंने कहा वह दिग्गजों खिलाड़ियों में से एक थे। सभी उनसे प्यार करते थे। हम सभी उनके निधन से दुखी हैं। रॉड मार्श के निधन के एक दिन बाद ऐसा होगा, इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था। वॉर्न ने 1992 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 145 टेस्ट खेले। इस दौरान उन्होंने 708 विकेट लिए। वहीं 194 एकदिवसीय मैचों में वार्न ने 293 विकेट चटकाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.