धरती की पूरी दौलत से भी ज्यादा कीमती है उल्कापिंड, नासा भेजने जा रहा मिशन, जानें कब होगा लॉन्च

Updated on 07-10-2023 02:21 PM
वॉशिंगटन: नासा अब एक अनोखा मिशन चलाने वाला है। नासा हमारे सौरमंडल में मौजूद धातु के एक उल्कापिंड पर अंतरिक्ष यान भेजने वाला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक साइकी (Psyche) नाम का यह उल्कापिंड ग्रहों के शुरुआती निर्माण खंड का हिस्सा हो सकता है। मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच मौजूद एस्टेरॉयड बेल्ट में यह उल्कापिंड है, जो प्रमुख तौर पर धातु से बना है। गुरुवार को साइकी अंतरिक्ष यान के उड़ान भरने की उम्मीद है। इससे पहले नासा ने उल्कापिंड बेन्नू को लेकर मिशन चलाया था, जो धरती के करीब है और पृथ्वी के लिए खतरा बन सकता है।

बेन्नू की तुलना में साइकी हमारे ग्रह के लिए खतरा नहीं है। साइकी उल्कापिंड सूर्य से 37.8 करोड़ से 49.7 करोड़ किमी के बीच है। लॉन्च के बाद मिशन 2029 में उल्कापिंड के चारों और कक्षा में पहुंचेगा और इसकी वास्तविक बनावट और इसके तत्वों का अध्ययन करेगा। यह दो साल तक इसका अध्ययन करेगा। साइकी उल्कापिंड की खोज 17 मार्च 1852 को इटली के खगोलशास्त्री एनीबेल डी गैस्पारिस ने की थी। आत्मा की ग्रीक देवी के नाम पर इसका नामकरण हुआ, जो हमारे सौर मंडल में धातु से बने सबसे बड़े उल्कापिंड में एक है।


कितना बड़ा है उल्कापिंड

सेंट्रल फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में एक्सोलिथ प्रयोगशाला के विज्ञान सलाहकार डॉ. जो लैंड्समैन ने कहा कि यह रहस्यमय और सबसे बड़ा और अजीब है। नासा के मुताबिक यह उल्कापिंड ढेलेदार और आलू की आकृति का है। इसकी सबसे ज्यादा चौड़ाई 280 किमी और लंबाई 232 किमी है। लैंड्समैन ने कहा कि रडार और दूरबीन अवलोकनों से पता चला है कि साइकी उल्कापिंड संभवतः लोहा, निकल और अन्य धातुओं से बना है, जो सौरमंडल में प्रचुर मात्रा में है।

किसका बना है उल्कापिंड

इस उल्कापिंड के घनत्व से पता चलता है कि यह ठोस धातु से नहीं बना है। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें चट्टानी पदार्थ, सिलिकेट, कांच और रेत में पाए जाने वाले पदार्थ भी हैं। लैंड्समैन ने कहा कि इसके कोर में कुछ महत्वपूर्ण हो सकता है, जिसका जवाब इस मिशन से मिलेगा। हालांकि 2022 में हुए अवलोकन से पता चला कि इसका कोर लोहे का बना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि साइकी का अध्ययन ग्रहों के निर्माण को लेकर सवालों के जवाब दे सकता है। 2020 में एक स्टडी में दावा किया गया था कि इस उल्कापिंड पर इतना ज्यादा लोहा है जो पूरी पृथ्वी की अर्थव्यवस्था से ज्यादा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.