मेक्सिकन राष्ट्रपति बोले- युद्ध रोकने के लिए कमीशन बने, इसमें पोप फ्रांसिस भी हों

Updated on 11-08-2022 06:35 PM

मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रेडोर ने दुनिया भर में युद्ध रोकने के लिए कमीशन बनाने का प्रस्ताव रखा है। उनका यह भी कहना है कि दुनिया में शांति को बढ़ावा देने के लिए बनाए जाने वाले इस कमीशन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पोप फ्रांसिस और UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस का नाम शामिल होना चाहिए।

ओब्रेडोर ने कहा कि इसके लिए वह UN (यूनाइटेड नेशंस) में लिखित प्रस्ताव भी पेश करेंगे। ओब्रेडोर ने ये बातें मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

5 साल के लिए शांति समझौता कराएगा कमीशन
ओब्रेडोर ने कहा- मुझे उम्मीद है कि मीडिया इस बारे में जानकारी फैलाने में हमारी मदद करेगा। कमीशन का लक्ष्य होगा कि वह दुनियाभर में युद्ध को रोकने के लिए एक प्रस्ताव पेश करेगा और कम से कम 5 साल के लिए एक शांति समझौता करेगा।

चीन, रूस और US को शांति वार्ता का आमंत्रण
जंग खत्म करने का आह्वान करते हुए मेक्सिकन राष्ट्रपति ने चीन, रूस और US को शांति वार्ता के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि तीनों देश उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे। ओब्रेडोर ने कहा- कोई उन्हें बताए कि इन देशों के आपसी टकराव की वजह से एक साल से भी कम समय में दुनिया को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है। गरीबी, महंगाई बढ़ी है और दुनिया फूड क्राइसिस से जूझ रही है। इस वजह से दुनिया भर मे ढेरों जानें गई हैं।

ओब्रेडोर के मुताबिक, प्रस्तावित कमीशन ताइवान, इजराइल और फिलिस्तीन के मामले में समझौतों तक पहुंचने में मदद करेगा। इससे आगे होने वाले टकराव को रोकने में मदद मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.