मैक्सिको के राष्ट्रपति का आरोप, शरणार्थी मुद्दे पर अमेरिकी सरकार की गति धीमी

Updated on 11-12-2021 10:01 PM

मैक्सिको दक्षिणी मैक्सिको में शरणार्थियों को ले जा रहा मालवाहक ट्रक पैदल पार पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिससे कम से कम 55 लोगों की मौत हुई और 52 अन्य घायल हो गए।मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रिस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पीड़ादयक होती हैं।हम दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं।’’ ओब्राडोर ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से लगातार कह रहे हैं, कि शरणार्थी मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है, लेकिन अमेरिकी सरकार की गति धीमी है।

नागरिक सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख लुइस मैनुअल मोरेनो ने बताया कि घायलों में से 21 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। संघीय अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घायलों में तीन की हालत गंभीर है। हादसे में बाल-बाल बचे ग्वाटेमाला के सेल्सो पैचिको ने बताया कि ऐसा लगा कि ट्रक तेज रफ्तार में चल रहा, और फिर शायद शरणार्थियों के वजन से उसका संतुलन बिगड़ गया,इसकारण ट्रक पलट गया। पैचिको ने बताया कि ट्रक में ग्वाटेमाला तथा होन्डुरास के शरणार्थी थे और शायद आठ से 10 बच्चे भी थे।

उन्होंने बताया कि वह अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब लगता है कि उन्हें ग्वाटेमाला निर्वासित कर दिया जाएगा।इस बीच, ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने ट्वीट किया, चियापास में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं और पीड़ितों के परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं, जिन्हें हम दूतावास संबंधी हर मदद मुहैया कराएंगे।’’ कैथोलिक ईसाई धर्म के शीर्ष नेता पोप फ्रांसिस ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.