टी20 विश्व कप से पहले बेहतर गेंदबाज तैयार करने में लगे म्हाम्ब्रे

Updated on 03-08-2022 08:51 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा है कि उनका लक्ष्य टी20 विश्व कप टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के लिए अधिक से अधिक गेंदबाज तैयार करना है। म्हाम्ब्रे की इसी रणनीति के तहत आजकल युवा गेंदबाजों को अवसर मिल रहे हैं। इसका लक्ष्य भविष्य के लिए बेहतर टीम बनाना है। कोच के अनुसार विश्व कप के शुरु होने तक टीम के पास कई अच्छे गेंदबाज होंगे।
म्हाम्ब्रे ने कहा, ' अभी हम विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और युवाओं को अवसर दे रहे हैं जिससे यह पता लगा सकें कि हमारे लिए कौन उपयोगी है। इस तरह से योजना बनाना आसान होता है।'


म्हाम्ब्रे ने आवेश खान और अर्शदीप सिंह सहित टीम के युवा तेज गेंदबाजों और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'इन गेंदबाजों ने जो क्षमता दिखाई उससे हमारा उत्साह बढ़ा है। अब तक के मैचों में अर्शदीप और आवेश ने दबाव की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने की अपनी काबिलियत दिखाई जिससे मैं बहुत खुश हूं।

' म्हाम्ब्रे ने कहा, 'वे हर दिन कितना सीखना चाहते हैं और अपने खेल में सुधार करना चाहते हैं इससे मैं काफी प्रभावित हूं।' म्हाम्ब्रे ने अर्शदीप की जमकर प्रशंसा की जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया था।
उन्होंने कहा, 'मैं लंबे समय विशेषकर आईपीएल से उनके प्रदर्शन पर गौर कर रहा हूं। उसकी सबसे बड़ी विशेषता दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.