भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बनने की दौड़ में म्हाम्ब्रे शामिल

Updated on 26-10-2021 08:22 PM

मुम्बई पूर्व तेज गेंदबाज पारस म्हाम्ब्रे भी भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बनना चाहते हैं। माना जा रहा है कि इसी लिए म्हाम्ब्रे ने भी आवेदन दिया है हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।  म्हाम्ब्रे करीब एक दशक से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से जुड़े हैं और इसके प्रमुख राहुल द्रविड़ के करीबी माने जाते हैं।

 वहीं द्रविड़ का भारतीय टीम का अगला मुख्य कोच बनना तय नजर रहा है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  कहा, ‘म्हाम्ब्रे ने पद के लिए आज आवेदन कर दिया। पारस के पास काफी अनुभव है और वह पिछले एक दशक से भारतीय क्रिकेट की एलीट कोचिंग व्यवस्था का हिस्सा रहे हैं।वह रणजी ट्रॉफी में बंगाल और बड़ौदा के कोच भी रहे हैं।

बीसीसीआई का मानना है कि मौजूदा तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और उमेश यादव के जाने के बाद अगली पीढ़ी के भारतीय तेज गेंदबाजों में वे ही होंगे जो म्हाम्ब्रे के मार्गदर्शन में अंडर 19 या टीम के लिए खेल चुके हैं। बीसीसीआई सूत्रों ने पहले संकेत दिया था कि द्रविड़ मुख्य कोच का पद संभालने के लिए तैयार हो गए हैं।

 वहीं मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है। म्हाम्ब्रे के आवेदन से साफ है कि उनकी कोर टीम के सदस्य भारतीय टीम के साथ काम करने में रुचि रखते हैं। म्हाम्ब्रे ने साल 1996 से 1998 के बीच भारत के लिये दो टेस्ट और तीन एकदिवसीय खेल चुके हैं। उन्होंने मुंबई के लिए 91 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 284 विकेट लिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.