इमेजिन कप 2021 में भारतीय भागीदारी के लिए माइक्रोसॉफ्ट और एनएसडीसी में अनुबंध

Updated on 07-12-2020 10:37 PM

नई दिल्ली : भारतीय विद्यार्थी भी अब माइक्रो इमेजन कप 2021 में भाग ले सकेंगे। इसके लिए सॉफ्टवेयर क्षेत्र की सुविख्यात कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम से हाथ मिलाया है। इमेजिन कप का आयोजन माइक्रोसॉफ्ट 2003 से ही अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर करता रहा है, जिसमें दुनिया भर के विद्यार्थियों को आर्टिफियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाना का अवसर प्राप्त होता है। इस बार की प्रतियोगिता वर्चुअल रीति से आयोजित की जा रही है, जिसमें दुनिया भर के विद्यार्थी पृथ्वी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जीवनशैली जैसे क्षेत्रों में आनेवाली वैश्विक चुनोतियों का समाधान ढूंढते हुए एक-दूसरे को चुनौती देंगे।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम भारत के सभी राज्यों से जिला स्तर पर भागीदारी सुनिस्चित करेगा। इसके अलावा वह माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर विभिन्न परियोजनाओं में उन्नत सकनीक के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा। विद्यार्थियों को इस बारे में जागरूक तथा शिक्षित करने के लिए वह देश भर में फैले अपने सैकड़ों प्रशिक्षण केन्द्रों के जरिये वर्चुअल शिविर का आयोजन करेगा। इन विद्यार्थियों के गत विजेताओं के अनुभवों को जानने-सुनने का भी मौका मिलेगा, जिससे इस प्रतियोगिता की तैयारी करने में उन्हें मदद मिलेगी।

इस बारे में बात करते हुएमाइक्रोसॉफ्ट के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी अधिकारीडॉ0 रोहिणी श्रीवत्स ने बताया कि इमैजिन कप भारत के युवाओं को अन्तरराष्ट्रीय मंच देने का काम करेगा, जिससे कि वेप्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रचलित नए विचारों एवं तकनीकों को जान-समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों की महामारी के कारणदुनिया कठिन दौरसे गुजरी है, परन्तु उससे निबटने में प्रौद्योगिकी ने खास भूमिका निभाई है। यह प्रौद्योगिकी हमारे समुदायों में खास मायने रखती है, और उनकी वजह से सामाजिक प्रभाविहोता है। उन्होंने आशा जताई कि राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ माइक्रोसॉफ्ट कीइस साझेदारी से देश भर के युवाओं को बल मिलेगा और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।”

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ0 मनीष कुमार ने निगम तथा माइक्रोसॉफ्ट के बीच इस अमुबंध पर खुशी जाहिर करते हुए कहा किइमेजिन कप से कौशल तथा प्रशिक्षण का महत्व रेखांकित हो सकेगा और यह युवाओं के समावेशी और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश का आर्थिक विकास नवाचारों, उच्च तकनीकीऔर आधुनिक कौशल पर निर्भर करता है। अतः हमारी कोशिश है कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए अवसर और मंच दिया जाए और उन्हें विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए तैयार किया जा सके।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 16 वर्ष से अधिक के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं, जो 31 दिसम्बर 2020 तक चालू रहेंगे। यह प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर से शुरु होकर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें जीतनेवाली दो शीर्ष टीमों को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर होनेवाली स्पर्धा में सम्मिलित किया जाएगा। यही नहीं, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया अन्तरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए इन टीमों की तैयारी भी कराएगा। पृथ्वी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जीवनशैली की श्रेणी में अव्वल रहनेवाली चारों टीमों को सर्फेस गो-2 आदि पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि इन श्रेणियों में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विजेता रहनेवाली चारों टीमों को दस-दस हजार अमेरिकी डालर पुरस्कारस्वरूप दिए जाएंगे। इनमें सर्वश्रेष्ठ टीम को 75 हजार अमेरिकी डालर और भी मिलेगे। साथ ही उन्हें माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला के संसर्ग में रहकर सीखने का अवसर भी मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.