माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला को मिली सबसे बड़ी सैलरी हाइक, अब कहां पहुंच गया उनका वेतन?
Updated on
22-10-2025 02:29 PM
नई दिल्ली: दुनिया की तीसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को अब तक की सबसे बड़ी सैलरी हाइक मिली है। उनकी सैलरी फाइनेंशियल ईयर 2024-2025 के बढ़कर रेकॉर्ड 96.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 846 करोड़ रुपये रही। भारतीय मूल के नडेला साल 2014 में इस कंपनी के सीईओ बने थे। नडेला की कुल कमाई का लगभग 90% हिस्सा माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों से आता है। उनका बेस वेतन 2.5 मिलियन डॉलर है। पिछले वित्तीय वर्ष में उन्हें 79.1 मिलियन डॉलर मिले थे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए नडेला को यह इनाम दिया है।
दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड का कहना है कि कंपनी के शानदार नतीजे दिखाते हैं कि सत्या नडेला और उनकी टीम ने माइक्रोसॉफ्ट को इस पीढ़ी के तकनीकी बदलाव में एक स्पष्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लीडर के रूप में स्थापित किया है। कंपनी के शेयरों में इस साल 23% तेजी आई है। माइक्रोसॉफ्ट का Azure क्लाउड कंप्यूटिंग डिवीजन लगातार अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। नडेला के लीडरशिप में माइक्रोसॉफ्ट ने AI स्टार्टअप और ChatGPT की पेरेंट कंपनी OpenAI में 1 अरब डॉलर का निवेश किया था। आज यह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल प्राइवेट कंपनी है जिसकी वैल्यू 500 अरब डॉलर पहुंच चुकी है।
नडेला का सफर
हैदराबाद में जन्मे और पले-बढ़े नडेला साल 1992 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े थे जहां उन्होंने शुरू में विंडोज NT के विकास में अहम भूमिका निभाई। बाद में वह माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर और टूल्स डिवीजन के प्रेसिडेंट बने और फिर उन्हें क्लाउड कंप्यूटिंग ऑपरेशंस की जिम्मेदारी मिली। नडेला को 4 फरवरी, 2014 को माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ नियुक्त किया गया। वह कंपनी के को-फाउंडर बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर के बाद कंपनी का नेतृत्व करने वाले तीसरे व्यक्ति बने।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…