मानसिक रोगी बेटे के विवाद में अधेड़ की हत्या

Updated on 30-09-2021 06:07 PM

छत्तीसगढ़ के भिलाई में जरा से विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को उसकी मौत हो गई। सारा विवाद अधेड़ के बेटे के चक्कर में शुरू हुआ। आरोप है कि कॉलोनी की मीटिंग में पहुंचकर वह लोगों को गालियां दे रहा था। लोगों ने पागल कहकर भगाया तो उसका पिता लड़ने पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जेवरा चौकी सिरसा क्षेत्र का है।

24 सितंबर की रात करीब 8 बजे गणेश विसर्जन के बाद सतनामी भवन में आय-व्यय को लेकर मीटिंग चल रही थी। पड़ोस में रहने वाले देवनारायण चतुर्वेदी (45) का बेटा रवि (18) वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने अंदर आते ही वहां बैठे एक युवक सूरज को गालियां देने लगा। इस पर सभी ने रवि को पागल कहते हुए भगा दिया। थोड़ी देर बाद ही देवनारायण वहां 3-4 लोगों को लेकर पहुंच गया।

आरोप है कि साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचे देवनारायण ने वहां बैठे अलख निरंजन के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद वहां बैठे युवक और नाबालिग भड़क गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में देवनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने अलख निरंजन, देव कुमार, दिलीप और 3 नाबालिगों को पकड़ा है।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.